11 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गणेश उत्सव 2020 : अष्टविनायक के आखिरी पड़ाव हैं हथियारों से सुसज्जित राजणगांव के महागणपति

श्री गणेश की बायीं तरफ सूंड वाली मूर्ति...
4 min read
Google source verification
Ashtavinayak's last stop Mahaganapathi

Ashtavinayak's last stop Mahaganapathi

पार्वती नंदन श्री गणेश को हिंदुओं में प्रथम पूज्य देव माना जाता है, ऐसे में साल में एक बार इनका महत्वपूर्ण पर्व गणेश चतुर्थी भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। ये पर्व 10 दिनों तक गणेश उत्सव के रूप में चलता है। इस बार गणेश चतुर्थी 22 अगस्त 2020 को मनाई जाएगी।

वेदों, पुराणों में श्री गणेश की महिमा का विस्तृत रूप से वर्णन किया गया है। ऋग्वेद में कहा गया है ‘न ऋते त्वम क्रियते किं चनारे’ अर्थात- “हे गणपति महाराज, तुम्हारे बिना कोई भी शुभ कार्य प्रारंभ नहीं किया जाता है। तुम्हें वैदिक देवता की उपाधि प्राप्त है”। गणेश आदिदेव हैं, उनका सम्पूर्ण व्यक्तित्व प्रभावी गुणों से युक्त है।

ऐसे में आज हम आपको गणेश जी के प्रमुख तीर्थ अष्टविनायक के आखिरी पड़ाव महागणपति के बारे में बता रहे हैं।

दरअसल अष्टविनायक यात्रा का आखिरी पड़ाव पुणे से 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित राजणगांव का महागणपति मंदिर को माना जाता है। यहां भक्त रेल, सड़क दोनों ही मार्ग से पहुंच सकते हैं। इस मंदिर को 9-10वीं सदी के बीच का माना जाता है।

MUST READ :अष्टविनायक के इस मंदिर में 128 साल से जल रहा है दीया

ऐसे समझें इस मंदिर की खासियत
इस मंदिर का पूर्व दिशा की ओर बहुत विशाल और सुन्दर प्रवेशद्वार है। इस भव्य प्रवेशद्वार पर दो द्वारपाल जय और विजय है। यहां गणपति की मूर्ति को ‘महोत्टक’ नाम से भी जाना जाता है।

भगवान श्री गणेश की इस मूर्ति की सूंड बायीं तरफ है और उसकी 10 सूंड और 20 हाथ है। इस मंदिर में विराजित गणेश हथियारों से सुसज्जित है। महागणपति जी की इस मूर्ति को 8, 10 या 12 हथियारों के साथ सजाया जाता है। इस मूर्ति के साथ ही रिद्धी और सिद्धी की मूर्ति भी विराजमान है।

यह मंदिर 9वीं और 10वीं सदियों की वास्तुकला की याद ताज़ा कर देता है। इसकी मंदिर की बनावट ऐसी है कि सूर्य की किरणें सीधे मूर्ति पर पड़ती हैं और मूर्ति का श्रृंगार रोज सोने के आभूषणों के साथ किया जाता है। मराठा पेशवा माधवराव इस मंदिर की अक्सर यात्रा करते थे। उन्होंने सन 1790 में मूर्ति के आस-पास पत्थर के गर्भगृह का निर्माण करवाया था।

मंदिर की मूल मूर्ति के संबंध में मान्यता...
एक मान्यता के अनुसार विदेशी आक्रमणकारियों से रक्षा करने के लिए इस मंदिर की मूल मूर्ति को तहखाने में छिपा दिया गया है। वहीं मंदिर की मूर्ति तहखाने में छिपी होने के साथ-साथ इससे जुड़ी एक और दिलचस्प कथा है। दरअसल, माना जाता है कि इस मंदिर का निर्माण खुद शिव जी ने कराया है। शिव ने त्रिपुरासुर के साथ युद्ध करने से पूर्व गणेश जी की पूजा की थी, इसके बाद इस मंदिर का निर्माण करवाया।

कथा के अनुसार त्रिपुरासुर नामक एक दानव ने शिव के वरदान से तीन शक्तिशाली क़िलों का निर्माण किया, जिससे वह स्वर्ग में और पृथ्वी पर सभी प्राणियों को दु:ख देता था। भक्तों की प्रार्थना सुनने के बाद भगवान शिवजी ने इस दानव का नाश करना चाहा, किंतु वे असफल रहे। इस पर नारदमुनी की सलाह मान कर शिवजी ने गणेश को नमन किया और तीनों क़िलों को मध्य से छेदते हुए एकल तीर से भेद दिया।

यहां भगवान शिव का मंदिर पास ही भीमाशंकरम में स्थित है। त्रिपुरासुर के वध के बाद बनाए गए इस मंदिर को त्रिपुरारी महागणपति या फिर ‘त्रिपुरारिवरदे महागणपति’ के तौर पर भी जाना जाता है। इस मंदिर की दीवारों पर इस मंदिर की कथा को चित्रों के माध्यम से दिखाया गया है।

MUST READ :गणेशोत्सव 2020 - श्री गणेश के दिव्य मंत्र जिनके बिना अधूरी है आपकी पूजा

मंदिर के उत्सव-
ज्येष्ठ, माघ और भाद्रपद में प्रतिपदा से लेकर चतुर्थी तक इस मंदिर में उत्सव जैसा माहौल होता है। लोगों की श्रद्धा है कि महागणपति की चार बहने इस मंदिर की चारों दिशाओं में रहती हैं और भाद्र के उत्सव के लिए गणेश की उत्सव मूर्ति को पालकी में रखकर श्रद्धालु उनकी बहन को लाने के लिए चारों दिशाओं में पदयात्रा करते हैं और 6 महीने यहां रखने के बाद माघ के महीने में उनकी विदाई की जाती हैं।

यह मंदिर सुबह 5 से रात 10 बजे तक दर्शनों के लिए खुला रहता है। सुबह 5 की आरती के बाद दोपहर 11.30 से 12.30 महाआरती की जाती हैं। इस स्थान को पहले मणिपुर के नाम से जाना जाता था पर आज इसे लोग राजणगांव कहते हैं।

मान्यता के अनुसार श्री गणेश भगवान के यह सभी अष्ट रूप उनकी महिमा और उदारता के उदाहरण हैं। गणेशजी के सभी रूप व प्रतीक यह दर्शाते हैं कि हम अपनी बुद्धि को जाग्रत रखें। अच्छी बातों को ग्रहण करें, पापों का शमन करें तथा तमोगुण को दूर कर सत्वगुणों का विस्तार करें।

अष्ठविनायक मंदिर के संबंध में मान्यता है कि तीर्थ गणेश के ये आठ पवित्र मंदिर स्वयं उत्पन्न और जागृत हैं। धार्मिक नियमों से तीर्थयात्रा शुरू की जानी चाहिए। यात्रा निकट मोरगांव से शुरू कर और वहीं समाप्त होनी चाहिए। पूरी यात्रा 654 किलोमीटर की होती है।

पुराणों व धर्म ग्रंथों में उल्लेख मिलता है कि भगवान ब्रह्माजी ने भविष्यवाणी की थी कि हर युग में श्रीगणेश विभिन्न रूपों मे अवतरित होंगे।

सतयुग में विनायक, त्रेता युग में मयूरेश्वर, द्वापर युग में गजानन व धूम्रकेतु नाम से कलयुग के अवतार लेंगे। भगवान गणेश के आठों शक्तिपीठ महाराष्ट्र में ही हैं। दैत्य प्रवृतियों के उन्मूलन के लिए ये ईश्वरीय अवतार हैं।

बड़ी खबरें

View All

ट्रेंडिंग