12 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

27 जुलाई गुरु पूर्णिमा : सिंह राशि वाले गुरु को दें ये गिफ्ट, मिलेगा सर्वोत्तम लाभ

27 जुलाई गुरु पूर्णिमा : सिंह राशि वाले गुरु को दें ये गिफ्ट, मिलेगा सर्वोत्तम लाभ
2 min read
Google source verification

image

Tanvi Sharma

Jul 23, 2018

guru purnima

27 जुलाई गुरु पूर्णिमा : सिंह राशि वाले गुरु को दें ये गिफ्ट, मिलेगा सर्वोत्तम लाभ

आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा का पर्व है। यह पर्व 27 जुलाई को मनाया जाएगा। यह पर्व गुरु की पूजा कर उनके सम्मान करने के दिन में मनाया जाता है। जीवन में गुरु का होना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि बिना गुरु के आपको ज्ञान प्राप्त नहीं होता और सच्चे ज्ञान के लिए आपको गुरु की आवश्यकता जरुर होती है। मान्यताओं के अनुसार कहा जाता है की गुरु के पास कभी खाली हाथ नहीं जाना चाहिए। हमेशा अपनी श्रृद्धा और क्षमता के अनुसार कुछ लेकर ही जाना चाहिए। आप फल, वस्त्र, अन्न या कोई भी उपहार लेकर अपने गुरु के पास जा सकते हैं। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर हम आपको बता रहे हैं राशि अनुसार आप अपने गुरु को क्या उपहार दे सकते हैं। गुरु को उपहार देने से आपको गुरु का आशीर्वाद तो मिलेगा ही साथ ही, सुख-समृद्धि भी प्राप्त होगी।

मेष राशि : इस राशि के जातकों के लिए गुरु पूर्णिमा पर गुरु को अन्न के साथ-साथ मूंगे का दान करना शुभ फल प्रदान करेगा।

वृषभ राशि : आप अपने गुरु को चांदी की किसी वस्तु का अपने गुरु को दान करें। आपके लिए शुभकारी रहेगा

मिथुन राशि : इस राशि के जातक अपने गुरु को अंगवस्त्रम अर्थात् शॉल का दान करें।

कर्क राशि : इस राशि के जातकों के लिए अपने गुरु को अन्न का दान करना अच्छा साबित होगा, अन्न में आप चावल का दान करें सर्वोत्तम रहेगा।

सिंह राशि : आपकी राशि के जातक पंच धातु से बनी किसी वस्तु को अपने गुरुदेव के श्रीचरणों में अर्पित करें। आपके लिए शुभ होगा।

कन्या राशि : कन्या राशि के जातक गुरु पूर्णिमा के दिन अपने गुरु को डायमंड जैसी या इसके आकार वाली किसी वस्तु का दान करें।

तुला राशि : अपकी राशि के लिए अपने गुरु को कंबल दान करना लाभदायक रहेगा। गुरु के साथ-साथ आप गरीबों को भी कंबल दान करे सकते हैं।

वृश्चिक राशि : इस राशि के जातकों कों अपने गुरु को माणिक का दान करना शुभ रहेगा।

धनु राशि : धनु राशि वाले अपने गुरु को स्वर्णाभूण का दान करें आपके लिए यह भेंट करना सर्वोत्तम रहेगा।

मकर राशि : इस वालों के लिए अपने गुरु को पीले वस्त्रों का दान करना बहुत ही लाभदायक रहेगा।

कुंभ राशि : आपको सफेद मोती या सफेद रंग की वस्तुओं का दान करना लाभदायक हो सकता है।

मीन राशि : आपके लिए अपने गुरु को हल्दी के साथ चने की दाल या चने की दाल से बने पकवानों का वितरण कर सकते हैं।