12 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी में मौसम का डबल अटैक! 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, उरई में 40°C ने बढ़ाई तपिश

UP Kal Ka Mausam उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में अगले 24 घंटे के दौरान बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर समेत 13 जिलों में भारी बारिश, आंधी, गरज-चमक और आकाशीय बिजली को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
2 min read
Google source verification
Pre-Mansoon, UP Weather Update, यूपी मौसम समाचार, यूपी बारिश अलर्ट, UP Rain Alert, उत्तर प्रदेश मौसम अपडेट, IMD Weather Alert, यूपी में बारिश कब होगी, यूपी आंधी बारिश अलर्ट, UP Weather Today, यूपी मौसम विभाग अपडेट, उत्तर प्रदेश बारिश समाचार, यूपी तूफान अलर्ट, यूपी में तेज हवाएं, UP Mausam News

मौसम विभाग ने यूपी में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।

UP Kal Ka Mausam उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में अगले 24 घंटों के दौरान झमाझम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के उत्तर-पूर्वी जिलों में कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। सोमवार को गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर और बलरामपुर समेत आसपास के इलाकों में भारी बारिश का अनुमान है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं, राजधानी लखनऊ में सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल लखनऊवासियों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की संभावना कम है।

यूपी में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 13 जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज बारिश के साथ गरज-चमक, आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है। अलर्ट आजमगढ़, बलिया, मऊ, गोरखपुर, संत कबीर नगर, गाजीपुर, देवरिया, अंबेडकर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर और बलरामपुर जिलों के लिए जारी किया गया है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लोगों से सतर्क रहने और अत्यंत आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है। साथ ही, आकाशीय बिजली और भारी बारिश के दौरान किसी भी पेड़ के नीचे शरण नहीं लेने तथा सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

उरई रहा यूपी का सबसे गर्म शहर

लखनऊ में सोमवार को मौसम काफी हद तक साफ रहने का अनुमान है। शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, गोरखपुर में रविवार को 12.6 मिमी बारिश दर्ज की गई और अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि लखीमपुर खीरी में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मौसम विभाग के अनुसार, उरई प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून फिलहाल सामान्य से कम सक्रिय है। एक जून से 12 जुलाई के बीच प्रदेश में सामान्य 190.9 मिमी वर्षा के मुकाबले केवल 158.8 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 17 प्रतिशत कम है।