
जानें आपके मित्र और शत्रु, किस राशि के लोग अधिक होते हैं
हमें अपने आसपास अक्सर देखने को मिलता है कि कुछ लोग बिना किसी वजह ही एक-दूसरे से द्वेष, मनमुटाव आदि करने लगते हैं। कुछ लोगों के बहुत अधिक मित्र होते हैं तो कुछ लोगों के बहुत सारे शत्रु। ज्योतिष शास्त्र की माने तो इसका एक कारण व्यक्ति की जन्म कुडंली के ग्रहों की दशा अनुसार कुछ राशियां भी होती है। जानें बारह राशियों में से कौन सी राशि में शत्रु के भाव एवं कौन सी राशि में मित्र के भाव अधिक होते हैं।
1- मेष और वृश्चिक राशि वाले जातकों की मित्र, शत्रु व सम राशि ये हैं-
मित्र राशियां- सिंह, कर्क, धनु और मीन राशि होती है।
शत्रु राशियां- मिथुन और कन्या राशि होती है।
सम राशियां- वृष, तुला, मकर और कुंभ राशि होती है।
2- वृष और तुला राशि वाले जातकों की मित्र, शत्रु व सम राशि ये हैं-
- मित्र राशियां- मिथुन, कन्या, मकर और कुंभ होती है।
- शत्रु राशियां- सिंह और कर्क होती है।
- सम राशियां- मेष, वृश्चिक, धनु और मीन होती है।
3-मिथुन और कन्या राशि वाले जातकों की मित्र, शत्रु व सम राशि ये हैं-
- मित्र राशि- सिंह, वृष और तुला होती है।
- शत्रु राशि- कर्क राशि होती है।
- सम राशियां- मेष, वृश्चिक, धनु, मीन, मकर, कुंभ राशि होती है।
4-कर्क राशि वाले जातकों की मित्र, शत्रु व सम राशि ये हैं-
- मित्र राशि- सिंह, मिथुन और कन्या होती है।
- शत्रु राशि- कोई नहीं होती।
- सम राशि- मेष, वृश्चिक, धनु, मीन, तुला, वृष, मकर, कुंभ राशि होती है।
5- सिंह राशि वाले जातकों की मित्र, शत्रु व सम राशि ये हैं-
- मित्र राशि- कर्क, मेष, वृश्चिक, धनु, मीन राशि होती है।
- शत्रु राशि- वृष, तुला, मकर, कुंभ राशि होती है।
- सम राशि- मिथुन और कन्या राशि होती है।
6- धनु और मीन राशि वाले जातकों की मित्र, शत्रु व सम राशि ये हैं-
- मित्र राशि- सिंह, कर्क, मेष और वृश्चिक राशि होती है।
- शत्रु राशि- मिथुन, कन्या, वृष, तुला राशि होती है।
- सम राशि- मकर और कुंभ होती है।
7- मकर और कुंभ राशि वाले जातकों की मित्र, शत्रु व सम राशि ये हैं-
- मित्र राशि- मिथुन, कन्या, वृष, तुला होती है।
- शत्रु राशि- सिंह, कर्क, मेष, वृश्चिक होती है।
- सम राशि- धनु और मीन होती है।
****************
Published on:
22 Apr 2020 02:07 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म-कर्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
