13 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यदि आपको भी दिखाई दे ये लक्षण तो समझ लें आपके निवास पर हुआ है काला जादू या टोना

यदि आपको भी दिखाई दे ये लक्षण तो समझ लें आपके निवास पर हुआ है काला जादू या टोना
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Oct 11, 2018

kala jadu

यदि आपको भी दिखाई दे ये लक्षण तो समझ लें आपके निवास पर हुआ है काला जादू या टोना

काला जादू ऐसी तांत्रिक क्रिया है जिसका प्रयोग ज्‍यादातर किसी दूसरे का बुरा करने की चाह में किया जाता है। काला जादू बहुत प्रकार का होता है, जब कोई आपका बुरा करना चाहता है तो वह आपके ऊपर या आपके निवास पर या कहीं भी कर सकता है। यदि कोई दूर बैठा व्यक्ति आपका बुरा करना चाहता है तो वह आपके निवास पर आसानी से काला जादू कर सकता है। वहीं यदि आपके निवास पर किसी ने काला जादू किया है, तो इसके लक्षण आपको अपने आसपास दिखाई देने लगते है। जब हमारे निवास के आसपास नेगेटिविटी की खान एकत्रित होने लगती है, लोग इसे बुरी आत्मा का साया या काला जादू का नाम दे देते हैं। लेकिन असल में यह नेगेटिविटी की खान होती है, जिसके कारण आपके बने-बनाए काम बिगड़ने लगते हैं। रोग होना शुरु हो जाते हैं, वहीं अचानक घर में आर्थिक तंगी आना शुरु हो जाती है।

आइए जानते हैं निवास पर जादू-टोने के लक्षण

1. यदि हमारे निवास पर अलमारी में रखे कपड़े खराब हो जाते हैं या फिर घर में अचानक आग लग जाती है। तो इस तरह की घटनाओं का होने का मतलब होता है की किसी ने आपके घर को वश में कर लिया है।

2. यदि किसी ने आपके निवास पर काला जादू किया है या कोई टोना-टोटका किया है तो सबसे पहले आपको अपने निवास के मुख्य द्वार पर पानी खड़ा होना शुरु हो सकता है, जरुरी नहीं है के ऐसे होगा लेकिन सामान्यतः ऐसा हो सकता है।

3. इसके अलावा काला जादू होने के बाद से आपके घर में अचानक बहुत सारे काले कीड़ों(मकोड़ों) का निकलना शुरु हो जाता है।

4. परिवार के जिस सदस्य पर काला जादू किया जाता है उसका रंग काला होना शुरु हो जाता है। वह व्यक्ति रोगी रहता है, साथ ही व्यक्ति का खाना पीना छूटने लगता है।

5. अचानक परिवार के लोगों में प्यार कम होने लगता है, आपस में लड़ाई झगड़े होने लगते हैं।

6. मेहमान का नाखुश होकर घर से जाना और बोटियों का नाराज़ होकर जाना भी घर में काले जादू का संकेत होता है।

7. निवास पर काला जादू का प्रमुख कारण काले कुत्ते का आपके घर के बाहर प्रतिदिन पेशाब करना होता है।

8. वहीं गाय का अपके घर की तरफ ना देखना, और बिना रुके सीधे निकल जाना भी काले जादू का संकेत होता है।

जिन घरों में पूजा-पाठ होती है और दान-पुण्य करते हैं, जीव-जन्तु की रक्षा करते हैं, गरीब की मदद करते हैं तब आपके घर या निवास पर किसी भी प्रकार का जादू-टोना या काला जादू असर नहीं करता है।