
Lord Ganpati ganesha worship
यूं तो रोजाना ही देवी-देवताओं को अलग-अलग वस्तुएं अर्पित की जाती हैं। फिर भी होली, दीवाली जैसे अवसरों पर कुछ विशेष बातों का ध्यान रखने से दुर्भाग्य भी सौभाग्य में बदल जाता है। आइए जानें होली पर किस देवी-देवता को क्या अर्पण करना चाहिए जिससे वो प्रसन्न होकर आपकी मनोकामना पूर्ति कर दें।
(1) होली हो और भोले बाबा की बात न हो ऐसा तो संभव ही नहीं। महादेव जी को होलिका दहन की राख चढ़ानी चाहिए।
(2) होली पर भगवती को गुलाल लगी चुन्नी अर्पण करनी चाहिए।
(3) होली पर बजरंग बली को सिंदूर का चोला या इसी रंग का गुलाल अर्पित करना चाहिए।
(4) भगवान गणेश को ठंडाई का भोग लगाना चाहिए।
(5) भगवान विष्णु को होली के अवसर पर पीला रंग चढ़े हुए पताशे का भोग लगाना चाहिए।
(6) भगवान राम को होली की आग में सेंकी गई गेंहू की बाली का भोग लगाना चाहिए।
(7) होली पर भगवान कृष्ण को रंग तथा पिचकारी समर्पित करनी चाहिए।
Published on:
22 Mar 2016 03:50 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म-कर्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
