4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नारी के सम्मान में नारी की बात, क्यूंकि मैं इक्कीसवीं सदी की नारी हूँ

क्यूंकि मैं इक्कीसवीं सदी की नारी हूँ- शैल बाबा पण्ड्या(प्रमुख अखिल विश्व गायत्री परिवार)

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Shyam Kishor

Mar 07, 2019

international women's day

नारी के सम्मान में नारी की बात, क्यूंकि मैं इक्कीसवीं सदी की नारी हूँ

पाखण्डों का वध करने के लिए- मैं खड्गधारिणी काली हूँ । संसार में नारी शक्ति को जगाने के लिए- मैं दश प्रहरणधारिणी दुर्गा हूँ । संसार को सुशोभन बनाने के लिए- मैं लक्ष्मी हूँ । जगत में विद्या वितरण के लिए- मैं सरस्वती हूँ । सहिष्णुता के गुण से- मैं धरणी हूँ । सबकी आश्रयदायिनी होने से- आकाश हूँ । सबकी जीवनदायिनी होने से और सबको रससिक्त करने वाली-- मैं वायु हूँ और जल भी हूँ । प्रकाश के कारण दूसरों को अपना बनाने वाली होने से मैं ज्योति हूँ, और सबको धारण करने से- मैं माटी हूँ । क्योंकि मैं माँ हूँ केवल माँ हूँ ।

मेरे धर्म के विषय में मतभेद मतान्तर नहीं है । मेरा धर्म है नारीत्व, मातृत्व। मुझ में जातिभेद जनित कोई चिन्ह नहीं है। सम्पूर्ण नारी जाति मेरी जाति है । मैं सबसे अधिक छोटा बनना जानती हूँ परन्तु मैं बड़ी स्वाभिमानी हूँ । मेरे भय से त्रिभुवन काँपता है । मैं जो चाहती हूँ, वही पाती हूँ, तो भी मेरा मान जगत प्रसिद्ध है ।

पुरुष कामुक है इसलिए वह अपने ही समान मानकर मुझको कामिनी कहता है । पुरुष दुर्बल है, सहज ही विभक्त हो जाता है, इसी से मुझे दारा कहता है । मैं सब कुछ सहती हूँ, क्योंकि मैं सहना जानती हूँ । मैं मनुष्य को गोद में खिलाकर मनुष्य बनाती हूँ, उसके शरीर की धूलि से अपना शरीर मैला करती हूँ, इसलिए कि मैं यह सब सह सकती हूँ । रामायण और महाभारत में मेरी ही कथाएं हैं । इनमें मेरा ही गान हुआ है । यही कारण है जगत को और जगत के लोगों को जीवन विद्या का शिक्षण देने में इनके समान अन्य कोई भी ग्रन्थ समर्थ नहीं हुआ । मैं दूसरी भाषा सीखती हूँ, परन्तु बोलती हूँ अपनी ही भाषा और मेरी सन्तान इसलिए उसे गौरव के साथ मातृभाषा कहती है । मुझको क्या पहचान लिया है ? नहीं पहचाना, तो फिर पहचान लो । मैं नारी हूँ, इक्कीसवीं सदी में अपना प्रभुत्व लेकर आ रही हूँ ।