26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक कटोरी में कपूर और लौंग जलाकर करें ये उपाय, पैसों की कमी हमेशा के लिये हो जाएगी दूर

एक कटोरी में कपूर और लौंग जलाकर करें ये उपाय, पैसों की कमी हमेशा के लिये हो जाएगी दूर

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Feb 10, 2020

एक कटोरी में कपूर और लौंग जलाकर करें ये उपाय, पैसों की कमी हमेशा के लिये हो जाएगी दूर

हिंदू धर्म में पूजा-पाठ का बहुत अधिक महत्व होता है और पूजा में कपूर का प्रयोग जरुरी माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार पूजा में कपूर और अगर घर में नकारात्मक ऊर्जा है तो वह दूर हो जाती है। इसके अलावा कपूर का घर में उपयोग करने से स्वास्थ्य संबंधी लाभ भी मिलते हैं।

पढ़ें ये खबर- इस जगह और दिशा में बिलकुल नहीं होना चाहिये पूजा घर, वरना कभी खत्म नहीं होती मुसीबतें

वहीं वास्तुशास्त्र के अनुसार कपूर जलाने से वास्तुदोष भी खत्म होता है। लेकिन क्या आपको पता है कपूर सिर्फ इतने ही नहीं बल्कि मनुष्य की कई समस्याओं का समाधान करता है। आइए जानते हैं कपूर के उपायों के बारे में....

धन प्राप्ति के लिये

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, धन की कमी दूर करने के लिये रात के समय चांदी की कटोरी ( चांदी की कटोरी ना हो तो दूसरे बर्तन ) में कपूर और लौंग जलाएं। इस उपाय से मेहनत करने के बाद भी धन की कमी बनी रहती है तो पैसा आपके पास रुकने लगेगा और आपको लाभ होगा।

सुख-शांति के लिये

कई बार अचानक घर में ऐसी स्थिति निर्मित हो जाती है जिससे बात-बात पर क्लेश होने लगता है। तो अगर आप भी घर में बार-बार वाद-विवाद से परेशान हैं तो कपूर को घी में भिगोकर सुबह-शाम जलाएं, इसके बाद जलते हुए कपूर को पूरी घर में घूमाएं। इससे नकारात्मक ऊर्जा बाहर होती है। जिससे क्लेश ख्तम हो जाते हैं।

इस उपाय से होगी भाग्य में वृद्धि

अगर आपका भाग्य आपसे रूठा हुआ है और आपको दुर्भाग्य ने घेर लिया है तो आप पानी में कपूर के तेल की कुछ बूंदें डाल दें और उससे नहाएं। ऐसा करने से आपको भाग्य में वृद्धि होगी और आप पर से दुर्भाग्य का साया दूर हो जाएगा।

वास्तु दोष मिटाने के लिये

अगर आपके घर में भी वास्तुदोष उत्पन्न हो गया है तो आप भी उस जगह पर कपूर की दो टीकिया रख दें और जब ये टीकिया खत्म होने लगे तो दूसरी टिकिया उसके पास रख दें। ऐसा करने से घर में मौजूद वास्तुदोष कम होते होते दूर हो जाएंगे।

दांपत्य जीवन रहेगा सुखी

यदि पति-पत्नी के बीच तनाव चल रहा है तो पत्नी रात को सोते समय कुछ कपूर पति के तकिए के नीचे रख दे और सुबह बिना टोके उसे जला दे। इस उपाय को करने से आपस में शांति बनी रहेगी तथा प्रेम बढ़ेगा।