
Mamata Banerjee (सोर्स- एक्स)
Mamata Banerjee FIR: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव हार के बाद ममता बनर्जी के बुरे दिन शुरू हो गए है। 15 साल की सत्ता हाथ से रेत की तरह फिसल गई। चुनाव हारने के बाद तृणमूल कांग्रेस पार्टी के टूटने की खबरों के बीच ममता बनर्जी को एक बड़ा झटका लगा है। ईद पर दिए गए एक विवादित बयान को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री मुश्किल में घिर गई है। हिंदुओं के खिलाफ टिप्पणी के आरोप में ममता पर एफआईआर दर्ज की गई है। यह शिकायत सिलिगुड़ी साइबर पुलिस स्टेशन में दर्ज हुई है।
बताया जा रहा है कि चुनाव से पहले और 2025 में हिंदुओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में ममता बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पूर्व सीएम पर आरोप है कि 2025 में कोलकाता में ईद के कार्यक्रम के दौरान उन्होंने हिंदुओं के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया था। चुनाव से पहले भी उन्होंने हिंदुओं के खिलाफ बयान देने का आरोप लगा है। एक वकील और बीजेपी कार्यकर्ता रिंकी चटर्जी ने उनके खिलाफ केस दर्ज करवाया है। चटर्जी का कहना है कि 2025 में उन्होंने मामला दर्ज करवाने की कोशिश की थी, लेकिन उनकी सरकार होने की वजह से कोई सुनवाई नहीं हुई और उनको प्रताड़ित भी किया गया।
बंगाल की पुलिस और जांच एजेंसियां टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी के पीछे पड़ी है। सोमवार को पुलिस की टीम अभिषेक बनर्जी के घर पर गई थी। वहां से सुरक्षा स्कैनिंग प्रणाली से जुड़ा एक एलईडी टेलीविजन मॉनिटर अपने साथ ले गयी। पुलिसकर्मी पूर्व सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के आवास 'शांति निकेतन' पहुंचे थे। इस दौरान सादे कपड़ों में भी पुलिस के जवान मौजूद थे। बीते कुछ दिनों से अवैध संपत्ति को लेकर अभिषेक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी टूटने के कगार पर पहुंच गई है। सूत्रों के हवाले से कहा कि 12 टीएमसी सांसद बीजेपी में शामिल होने के लिए तैयार है। कहा जा रहा है कि कुछ सांसद दल बदलने का विचार कर रहे है। आने वाले दिनों में 5 से 6 सांसद सीएम शुभेन्दु अधिकारी की पार्टी बीजेपी में शामिल हो सकते है। हालांकि अभी तक किसी का कोई बयान सामने नहीं आया है।
Updated on:
26 May 2026 05:42 pm
Published on:
26 May 2026 05:33 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
