स्वयंभू हैं शिव
पौराणिक कथाओं के मुताबिक, भगवान शिव को स्वयंभू कहा जाता है। जिसका अर्थ है वह मानव शरीर से पैदा नहीं हुए हैं। जब भी कुछ भी था तो शिव और जब कुछ भी नहीं रहेगा तो भी शिव रहेंगे। शिव को आदिदेव भी कहा जाता है, जिसका अर्थ है हिंदू माइथोलॉजी में सबसे पुराने देव से है। वह देवों में प्रथम हैं। शिव के जन्म से संबंधित एक कथा प्रचलित है। कहा जाता है कि जब एक बार एक—दूसरे से श्रेष्ठ साबित करने के लिए ब्रह्मा और विष्णु के बीच जमकर बहस हुई तो तभी एक रहस्मयी खंभा दिखाई दिया। उसी समय एक आवाज आई कि इसके उपरी और निचले छोर का पता लगाओं। तभी विष्णु और ब्रह्मा इस खंभे का छोर ढूढ़ने निकल पड़े, लेकिन अथक प्रयास के बाद वे इस खंभे का छोर नहीं ढूढ़ पाए तो उन्होंने शिव शंकर को उनका इंतजार करते हुए बतााया। उस समय ब्रह्मा और विष्णु को आभास हुआ कि ब्रह्माण्ड को एक सर्वोच्च शक्ति चला रही है जो भगवान शिव हैं। इसके अलावा शिवजी के जन्म को लेकर कई और भी कथाएं प्रचलित हैं। दरअसल, भगवान शिव के 11 अवतार माने जाते हैं। इन अवतारों की कथाओं में रुद्रावतार की कथा काफी प्रचलित है।