6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dev Uthani Ekadashi Upay: देवउठनी एकादशी पर करें ये 6 उपाय, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान

Dev Uthani Ekadashi Upay देवउठनी एकादशी का व्रत तो आप सभी रहते ही होंगे ,लेकिन क्या आप जानते हैं इस एकादशी पर इन 6 उपाय से प्रसन्न हो जाएगें भगवान आइए जानते है वह 6 उपाय...

2 min read
Google source verification
Dev Uthani Ekadashi Upay

Dev Uthani Ekadashi Upay

Dev Uthani Ekadashi Upay: देवउठनी एकादशी का व्रत भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा के लिए समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन कुछ आसान उपाय से भगवान प्रसन्न हो जाते हैं और सुख-समृद्धि प्रदान करते हैं। आइये जानते हैं, क्या है देवउठनी एकादशी के उपाय जिनसे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं...

देवउठनी एकादशी (Dev Uthani Ekadashi)

कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी यानी देव उठनी एकादशी भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा विश्वास के साथ भगवान विष्णु की पूजा-उपासना करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है। साथ ही कुछ खास उपाय से आर्थिक समस्याएं भी दूर होती हैं। आइये जानते हैं देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के उपाय ..

यह भी पढ़ेः तुलसी विवाह के दिन इन चीजों का करें दान, जीवन में आएगी खुशहाली

देवउठनी एकादशी उपाय (Dev Uthani Ekadashi Upay)

1. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देव उठनी एकादशी के दिन विष्णु जी का पंचामृत से आभिषेक करना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन ऐसा करने से कार्यक्षेत्र में आ रहीं मुश्किलें दूर होती हैं।

2. अगर आपके वैवाहिक जीवन में मनमुटाव चल रहा है तो इस दिन तुलसी माता की पूजा करें। इसके साथ ही तुलसी माता को श्रृंगार की साम्रगी अर्पित करें।

3. देव उठनी एकादशी पर दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन जरूरतमंदों और गरीबों को दान करने से भगवान की कृपा मिलती है।

4. एकादशी पर श्रीमद् भागवत का पाठ शुभफल देने वाला होता है।

5. अगर आप आर्थिक दिक्कतों से परेशान है तो देव उठनी एकादशी को ब्रह्म मुहुर्त में भगवान विष्णु की पूरी श्रद्धा के साथ पूजा करें और पान के पत्ते पर ॐ विष्णवे नम: मंत्र लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित कर दें। अगले दिन इस पत्ते को पीले रंग के कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रख दें।

6. ऐसा भी कहा जाता है कि इस एकादशी के दिन पीपल के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाने और परिक्रमा करने से भगवान विष्णु के साथ-साथ मां लक्ष्मी का आशीर्वीद मिलता है।

यह भी पढ़ेः बुद्धिमान लोगों की होती है ऐसी उंगलियां, मिलता है बड़ा पद और सम्मान

डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य हैं या सटीक हैं, इसका www.patrika.com दावा नहीं करता है। इन्हें अपनाने या इसको लेकर किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले इस क्षेत्र के किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।