
Tulsi Vivah 2024
Tulsi Vivah 2024: हिंदू धर्म में तुलसी विवाह के दिन दान पुण्य का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन दान पुण्य करने से जीवन में खुशहाली आती है। आइए जानते है तुलसी विवाह पर किन चीजों का दान करें ..
हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार कार्तिक महीना भगवान विष्णु की पूजा अर्चना के लिए समर्पित है। इसके शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को तुलसी विवाह का आयोजन होता है। साथ ही इस दिन दान पुण्य का महत्व है। इसके अलावा यह भी मान्यता है कि चार माह बाद योग निद्रा से जागे भगवान विष्णु द्वादशी पर तुलसी विवाह कराने और दान पुण्य करने से सहज ही प्रसन्न हो जाते हैं और मनचाहा फल देते हैं। आइये जानते हैं इस दिन क्या दान करें ...
1. तुलसी विवाह के दिन वस्त्र, अन्न और आभूषण का दान करना शुभ फलदायक माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन इन चीजों का दान करने से संपन्नता आती है।
2. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कन्या दान सबसे बड़ा दान है। इस दिन तुलसी माता को अपनी बेटी मानकर विधि-विधान से पूजा करने और कन्या दान करने से भगवान विष्णु की कृपा से मनोवांछित फल मिलते हैं।
3. इस दिन धान, मक्का,गेहूं ,उड़द ,बाजरा और चावल आदि का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे जीवन में सुख-शांति आती है।
4. तुलसी विवाह के दिन गुड़ का दान करना शुभ फलदायक माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन गुड़ का दान करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
5. तुलसी विवाह पर सिघाड़ा, शकरकंदी और मौसमी फलों का दान करना शुभ होता है। ऐसा करने से श्री विष्णु और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य हैं या सटीक हैं, इसका www.patrika.com दावा नहीं करता है। इन्हें अपनाने या इसको लेकर किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले इस क्षेत्र के किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
Published on:
12 Nov 2024 03:49 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म-कर्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
