पं मनीष तिवारी ब्रह्म नित्य कर्म समुच्चय, प्रतिष्ठा महोदधि, पंच कर्म प्रदीप का उल्लेख करते हुए कहते हैं कि जब यज्ञादि के लिए संगम का जल लाते हैं, जल मात्रिकाओं की पूजा करते हैं, कलश की पूजा करते हैं, प्रायश्चित, पंचगव्य स्नान, दशविध क्रियाओं को संपन्न करते हैं तब घर पर तीर्थ के जल का वैसा ही संपूर्ण फल मिलता है।