scriptये गुरुवार है बहुत खास, ये उपाय कर देगा मालामाल | Manokama purti ka Mahaupay in sai baba | Patrika News

ये गुरुवार है बहुत खास, ये उपाय कर देगा मालामाल

locationभोपालPublished: Jan 22, 2020 04:59:09 pm

Submitted by:

Shyam

ये गुरुवार है बहुत खास, ये उपाय कर देगा मालामाल

ये गुरुवार है बहुत खास, ये उपाय कर देगा मालामाल

ये गुरुवार है बहुत खास, ये उपाय कर देगा मालामाल

गुरुवार का दिन गुरु पूजा एवं गुरु कृपा पाने के लिए बेहत खास माना जाता है। गुरुवार के दिन साई बाबा की आराधना करने वाले साईं भक्त पूरी श्रद्धा और सबुरी के साथ साईं नाथ गुरुदेव की शरण में जाकर उनकी पूजा आराधना करके उनको प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं। साईं भक्तों का मानना है कि बाबा साईं उनकी सभी कामनाएं पूरी कर देते हैं। जानें कैसे प्रसन्न होंगे शिरड़ी के साईं बाबा।

 

बगलामुखी माता की ये स्तुति बना देगी बिगड़े सारे काम

 

जो भी भक्त सच्चे मन से भगवान साई नाथ को एक फूल भी अर्पित कर देता है उससे भी बाबा प्रसन्न हो जाते हैं। गुरुवार का दिन गुरु के लिए समर्पित माना जाता है, जो भी भक्त साई नाथ को गुरु रूप में मानते वे गुरुवार के दिन सूर्यास्त के समय साई मंदिर में जाकर श्री साई बाबा की इस वंदना को साई के सामने खड़े होकर एक बार सच्ची श्रद्धा से जरूर पढ़ लें फिर देखे साई के चमत्कार से कैसे आपकी सभी इच्छाएं पूरी होती है।

 

जानें किस उम्र में कौन सा ग्रह कब असर दिखाता हैं

 

साईंनाथ वंदना

थोड़ा ध्यान लगा, साईं दौड़े दौड़े आएंगे,
थोड़ा ध्यान लगा, साईं दौड़े दौड़े आएंगे, तुझे गले से लगाएंगे।
अखियाँ मन की खोल, तुझको दर्शन वो कराएंगे,
अखियाँ मन की खोल, तुझको दर्शन वो कराएंगे, तुझे गले से लगाएंगे॥
थोड़ा ध्यान लगा, साईं दौड़े दौड़े आएंगे……

हैं राम रमिया वो, हैं कृष्ण कन्हैया वो, वही मेरा साईं है।
सत्कर्म राहों पे चलना सीखते वो, वही जगदीश हैं।
प्रेम से पुकार तेरे पाप को जलाएंगे, तुझे गले से लगाएंगे॥
थोड़ा ध्यान लगा, साईं दौड़े दौड़े आएंगे……

 

जादू टोने, ऊपरी हवाओं के प्रभाव तुरंत हो जाएंगे खत्म, कर लें ये उपाय

 

किरपा की छाया में बिठाएंगे तुझको, कहाँ तुम जावोगे।
उनकी दया दृष्टि जब जब पड़ेगी तुम यह भव तर जावोगे।
ऐसा है विशवास मन में ज्योत जगायेंगे, तुझे गले से लगाएंगे॥
थोड़ा ध्यान लगा, साईं दौड़े दौड़े आएंगे……

मुनिओं ने ऋषिओं ने, गुरु शिष्य महिमा का, किया गुणगान है।
साईं के चरणो में, झुकती सकल सृष्टि, झुके भगवान है।
महिमा है अपार, सत्य की राह वो दिखलाएंगे, तुझे गले से लगाएंगे॥
थोड़ा ध्यान लगा, साईं दौड़े दौड़े आएंगे……
***********

ये गुरुवार है बहुत खास, ये उपाय कर देगा मालामाल
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो