
ग्रहों के न्यायाधीश शनिदेव जल्द ही मार्गी ( Margi shani ) होने जा रहे हैं। सितंबर में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा वहीं दूसरी तरफ शनि महाराज मार्गी होंगे। हालांकि शनिदेव की चाल का सभी राशियों पर व्यापक प्रभाव पड़ता है। पंडित रमाकांत मिश्रा ने बताया कि शनि धनु राशि में 30 अप्रैल को वक्री हुए थे। वहीं पूरे 142 दिन बाद यानी 18 सितंबर 2019 को सुबह 11 बजकर 48 मिनट पर शनि फिर से मार्गी होंगे। शनि मार्गी यानी सीधी चाल चलेंगे।
शनिदेव ( shanidev ) की सीधी चाल का असर 12 राशियों के साथ-साथ बहुत सी चीज़ों पर देखने को मिलेगा। जिसमें व्यापार, भूमि से निकलने वाले पदार्थ जैसे- पेट्रोल, डिजल आदि चीजों पर भी भारी प्रभाव पड़ेगा। इसके अलावा जिन जातकों पर शनि की महादशा चल रही है उन लोगों को भी थोड़ा बदलाव महसूस होगा। आम लोगों को इसी बीच नौकरी, पैसा सहित मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। तो आइए मार्गी शनि का प्रभाव किन राशियों पर क्या पड़ेगा, जानते हैं...
इस राशि के लिए शनि नवें भाव में मार्गी हो रहा है। इस दौरान आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। बुरा समय अब खत्म होने वाला है। फायदा और कामकाज में आपको बहुत बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। तरक्की के सारे द्वार खुल चुके हैं।
इस राशि के लिए शनि आठवें भाव में मार्गी हो रहा है। नौकरीपेशा वालों के लिए यह समय बहुत ही शुभ रहने वाला है। नई योजना के लिए किये गए सभी प्रयास इस समय सफल हो जाएंगे।
इस राशि के लिए शनि सातवें भाव में मार्गी होंगे। कार्यस्थल पर मान-सम्मान में वृद्धि होगी। बहुत दिनों से चल रही समस्याओं से जल्द ही छुटकारा मिलने वाला है। इस दौरान भाग्य का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।
इस राशि के लिए शनि छठवें भाव में मार्गी हो रहा है। आपके विदेश यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं, कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। लंबे समय से चली आ रही बीमारी दूर होगी। परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों के साथ विवाद होने की संभावना है। धैर्य रखें कार्य पूरे होंगे।
शनि सिंह राशि वालों के पांचवे भाव में मार्गी हो रहा है। आय में भी वृद्धि होगी, शनि की सीधी चाल से आपके मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार में तोजी से वृद्धि और रफ्तार मिलेगी। चुनौतियों से रुबरु होंगे, लेकिन लाभ पूरा मिलेगा।
कन्या राशि के चौथे भाव में शनि मार्गी होने जा रहे हैं। नौकरी में तरक्की और नया व्यापार करने वाले जातकों के लिए समय अच्छा रहने वाला है। धैर्य रखना पड़ेगा। आपके सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।
तुला राशि तीसरे भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। बुद्धि और पराक्रम के बल पर आप सारी सफलताओं को प्राप्त कर पाएंगे। बहुत दिनों से मन की अधूरी इच्छाएं पूरी हो जाएगी। भाग्य भी पूरी तरह आपका साथ दे रहा है।
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शनि दूसरे भाव में मार्गी होने जा रहा है। पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिलने से जीवन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। आपके भौतिक सुख सुविधाओं में इजाफा होगा क्योंकि शनि की विशेष नजर इस राशि पर रहेगी।
शनि इसी राशि में मार्गी हो रहे है। शनि के धन भाव में मार्गी होने से धनु राशि के लिए आय के साधन में भारी इजाफा देखने को मिल सकता है। आपको इस समय कई नए अवसर प्राप्त होंगे।
मकर राशि के लिए शनि बारहवें भाव में मार्गी हो रहे है। नौकरी या बिजनेस में भी बदलाव हो सकता है जिससे आपकी तकलीफ और बढ़ सकती है। निवेश से आपको धन लाभ होगा।
कुंभ राशि ग्यारहवें भाव में मार्गी हो रहे हैं। मार्गी शनि से इस राशि वालों के लिए फायदा मिलने के अवसर प्राप्त होंगे। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है, लाभ मिलेगा। इस दौरान आपको बहुत से नए अवसर प्राप्त होंगें।
मीन राशि वाले जातको के लिए शनि दसवें भाव में मार्गी होने जा रहा है। धन की हानि होने की संभावना है। जोखिम भरे निवेश से बचकर रहें। दोस्तों और परिवार वालों के साथ मतभेद उभर सकते है जिसे आपको भारी नुकसान की संभावना है।
Updated on:
05 Sept 2019 05:36 pm
Published on:
05 Sept 2019 05:32 pm
