
द्वितीया भद्रा संज्ञक शुभ तिथि पूर्वाह्न १०.४२ तक, तदन्तर तृतीया जया संज्ञक तिथि रहेगी। द्वितीया व तृतीया तिथियों में समस्त शुभ व मांगलिक कार्य- यथा विवाह, जनेऊ, प्रतिष्ठा, वास्तु (गृहारम्भ व प्रवेश) यात्रा और कला, शिक्षा व अलंकारादिक कार्य शुभ व सिद्ध होते हैं।
नक्षत्र: चित्रा ‘मृदु व तिङ्र्यंमुख’ संज्ञक नक्षत्र रात्रि १२.३८ तक, इसके बाद स्वाति ‘चर व तिङ्र्यंमुख’ संज्ञक नक्षत्र है। चित्रा नक्षत्र में ललित कार्य, अलंकार, शांति, पुष्टता, जनेऊ व कृषि आदि सम्बंधी कार्य करने योग्य हैं। योग: ब्रह्म नामक नैसर्गिक शुभ योग प्रात: ८.३१ तक, तदुपरान्त ऐन्द्र नामक नैसर्गिक अशुभ योग है। ग्रह उदयास्त: रात्रि १.०८ पर बुध पूर्व में अस्त होगा।
विशिष्ट योग: सूर्योदय से रात्रि १२.३८ तक राजयोग नामक शुभ योग व इसके बाद दोष समूह नाशक रवियोग नामक शक्तिशाली शुभ योग है। करण: कौलव नामकरण पूर्वाह्न १०.४२ तक, इसके बाद तैतिल-गरादि करण रहेंगे।
शुभ विक्रम संवत् : 207४
संवत्सर का नाम : साधारण
शाके संवत् : 193९
हिजरी संवत् : 143९, मु.मास: मुहर्रम-१
अयन : दक्षिणायन
ऋतु : शरद्
मास : आश्विन।
पक्ष : शुक्ल।
शुभ मुहूर्त: आज चित्रा नक्षत्र में विवाह (द्विगर्त प्रदेशीय), विपणि-व्यापारारम्भ, वाहन क्रय, मशीनरी प्रारम्भ, चूड़ाकरण, नामकरण, सगाई, अन्नप्राशन व हलप्रवहणादि के यथाआवश्यक शुभ मुहूर्त हैं।
श्रेष्ठ चौघडि़ए: आज सूर्योदय से पूर्वाह्न १०.४९ तक क्रमश: चर, लाभ व अमृत, दोपहर १२.२० से दोपहर बाद १.५० तक शुभ तथा सायं ४.५० से सूर्यास्त तक चर के श्रेष्ठ चौघडि़ए हैं एवं दोपहर ११.५५ से दोपहर १२.४३ तक अभिजित नामक श्रेष्ठ मुहूर्त है, जो आवश्यक शुभकार्यारम्भ के लिए अत्युत्तम हैं।
व्रतोत्सव: आज गुरुनानक देव पुण्य दिवस (नवीन मत से), द्वितीय नवरात्रा, सूर्य दक्षिण गोल में प्रवेश, शरद्, सम्पात् विषुव दिन तथा हिजरी सन् १४३९ प्रारंभ (मु.), मुहर्रम मास प्रारंभ। चन्द्रमा: चन्द्रमा दोपहर १२.०२ तक कन्या राशि में, इसके बाद तुला राशि में प्रवेश करेगा। ग्रह राशि-नक्षत्र परिवर्तन: रात्रि १.३२ पर सूर्यदेव सायन तुला में प्रवेश करेंगे। दिशाशूल: शुक्रवार को पश्चिम दिशा की यात्रा में दिशाशूल रहता है। चन्द्र स्थिति के अनुसार आज दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा लाभायक व शुभप्रद रहेगी। राहुकाल: प्रात: १०.३० से दोपहर १२.०० बजे तक राहुकाल वेला में शुभकार्यारंभ यथासंभव वर्जित रखना हितकर है।
आज जन्म लेने वाले बच्चे
आज जन्म लेने वाले बच्चों के नाम (पो, र, री, रू, रे, रो) आदि अक्षरों पर रखे जा सकते हैं। दोपहर १२.०२ तक जन्मे जातकों की जन्म राशि कन्या व इसके बाद जन्मे जातकों की जन्म राशि तुला होगी। इन सबका जन्म रजत पाद से है। सामान्यत: ये जातक सत्यप्रिय, बुद्धिमान, साहसी, धनवान, सुन्दर, कुशल, जिनकी लिखावट बहुत सुन्दर हो- होते हैं। भाग्योदय ३३ वर्ष के लगभग होता है। कन्या राशि वाले जातकों को आज कुछ मानसिक तनाव रहेगा। अपने विवेक से कार्यों में सफलता मिलेगी।
Published on:
22 Sept 2017 11:02 am
बड़ी खबरें
View Allधर्म-कर्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
