निर्जला एकादशी का व्रत करने के लिये दशमी तिथि से ही व्रत के नियमों का पालन आरंभ हो जाता है। इस एकादशी में "ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय" मंत्र का जप किया जाता है। इस दिन गौ दान, जप, तप गंगा स्नान आदि कार्य करना शुभ माना जाता है। इस दिन श्री विष्णु जी की पूजा कि जाती है।