Phulera Dooj Par Kya Kare: ज्योतिषाचार्य नीतिका शर्मा के अनुसार फुलेरा का अर्थ है फूलों का। यह तिथि फाल्गुन शुक्ल पक्ष द्वितीया को पड़ती है, जो इस साल एक मार्च को है। यह त्योहार बसंत पंचमी और होली के बीच पड़ता है। मान्यता है कि फुलेरा दूज पर भगवान कृष्ण लोगों के साथ फूलों की होली खेलते हैं। इसके अलावा ब्रज क्षेत्र में फुलेरा दूज की पूर्व संध्या पर त्योहार मनाया जाता है। यह त्योहार लोगों के जीवन में खुशियां और उल्लास लाता है।