23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पितृपक्ष की सबसे खास तिथि, इस दिन ये उपाय करने से होती है हर इच्छा पूरी, दौड़ी आती है माँ लक्ष्मी

Pitra Paksh : dhan prapti ke upay : पितृ पक्ष में एक तिथि ऐसी भी है जिस दिन धन की देवी माँ लक्ष्मी की पूजा उपाय करने से वे सभी मनोकामनाएं पूरी कर देती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Shyam Kishor

•

Updated: 16 Sep 2019, 3:39 PM IST

पितृपक्ष की सबसे खास तिथि, इस दिन ये उपाय करने से होती है हर इच्छा पूरी, दौड़ी आती है माँ लक्ष्मी

पितृपक्ष की सबसे खास तिथि, इस दिन ये उपाय करने से होती है हर इच्छा पूरी, दौड़ी आती है माँ लक्ष्मी

पितृ पक्ष के सोलह दिनों के हर दिन अलग-अलग पित्रों के निमित्त श्राद्ध कर्म किया जाता है। इन दिनों लोग अपने पित्रों की कृपा पाने के लिए श्राद्ध कर्म करते ही है। लेकिन ऐसा कम ही लोग जानते होंगे की पितृ पक्ष में एक तिथि ऐसी भी है जिस दिन धन की देवी माँ लक्ष्मी की पूजा उपाय करने से वे सभी मनोकामनाएं पूरी कर देती है। जानें आखिर वह पितृ पक्ष की वह कौन सी तिथि है जिस दिन खास उपाय करने से माँ लक्ष्मी की कृपा बरसने लगती है।

श्राद्ध पितृ पक्ष में चन्द्रमा आ जाता है धरती के बहुत करीब, जानें अद्भूत रहस्य

नवरात्र से ठीक पहले पितृ पक्ष में लक्ष्मी की विशेष पूजा करने से नवरात्र के लगते ही व्यक्ति के जीवन में आर्थिक रूप से मजबूती आने लगती है। लेकिन पितृ पक्ष में माता लक्ष्मी की प्राप्ति के लिए केवल वही लोग प्रयोग करने के अधिकारी होते हैं, जिनके ऊपर पितृ पक्ष में श्राद्ध कर्म करने का बंधन नहीं है। यानी जो लोग श्राद्ध कर रहे हैं या पितृ पक्ष का पालन कर रहे हैं, ऐसे लोगों को ये प्रयोग भूलकर भी नहीं करना चाहिए। इस प्रयोग को पितृपक्ष की नवमी तिथि के दिन ही करने का विधान है। पितृ पक्ष में धन प्राप्ति के लिए यह उपाय करने से लक्ष्मी जी जातक के घर में स्थाई निवास करने लगती है।

पितृ पक्ष 2019 : पितृ आरती एवं पित्र स्त्रोत पाठ

नवमी तिथि को धन प्राप्ति का उपाय

पितृ पक्ष की नवमी तिथि को पूजा के लिए मां लक्ष्मी के उस स्वरूप की स्थापना करें, जिसमें उनके पास अनाज की बनी ढेरी हो। अब एक चौकी पर सफेद कपड़ा बिछाकर उस पर चावल की एक ढेरी बनाकर माँ लक्ष्मी की तस्वीर या मूर्ति स्थापित करें। माता के सामने गाय के घी का पंचमुखी दीपक भी जलाएं। संभव हो तो माता लक्ष्मी को चांदी का एक सिक्का या एक रूपए वाले 7 सिक्के अर्पित करें। कमल या गुलाब का एक ताजा फूल माँ लक्ष्मी को अर्पित करें। विधि पूर्वक पूजा के बाद सिक्के को अपने धन रखने वाले स्था या अपनी तिजोरी लाल कपड़े में लपेट कर रख दें। पितृ पक्ष की नवमी तिथि को उपरोक्त उपाय करने से धन संबंधित सभी इच्छाएं पूरी होने लगती है।

*************