7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सपने में दिखे गुलाब का फूल तो समझ जाइए…

प्राय: नींद में सपने सभी देखते हैं। कुछ सपने याद रह जाते हैं, कुछ याद नहीं रहते। जो सपने याद रहते हैं उनके आधार पर हम भविष्य के संबंध में अंदाजा लगा सकते हैं और यदि कोई अशुभ फल वाला स्वप्न हो तो उसका आवश्यक निदान किया जा सकता है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Abhishek Tiwari

•

Updated: 15 Jan 2017, 7:08 PM IST

Rose

Rose

नई दिल्ली। बिस्तर पर हर किसी को सपने आते हैं। कुछ सपने अच्छे होते हैं तो कुछ बुरे। हर सपना कुछ-न कुछ कहता है। आज हम आपको सपनों की दुनिया में ले चलते हैं और बताते हैं कि अगर सपने में गुला का फूल दिखे तो उसका क्या मतलब होता है।

जब व्यक्ति निद्रावस्था में होता है तो उसकी पांचों ज्ञानेंद्रियां उसका मन और उसकी पांचों कर्मेंद्रियां क्रिया शून्य हो जाती हैं और व्यक्ति का मस्तिष्क पूरी तरह शांत रहता है। उस अवस्था में व्यक्ति को एक अलौकिक अनुभव होता है, जो उसके जीवन से संबंधित होता है। उसी अनुभव को स्वप्न कहा जाता है।

प्राय: नींद में सपने सभी देखते हैं। कुछ सपने याद रह जाते हैं, कुछ याद नहीं रहते। जो सपने याद रहते हैं उनके आधार पर हम भविष्य के संबंध में अंदाजा लगा सकते हैं और यदि कोई अशुभ फल वाला स्वप्न हो तो उसका आवश्यक निदान किया जा सकता है।

अगर आप अपने सपने में गुलाब का फूल देख रहे हैं तो स्वप्न ज्योतिष के हिसाब से गुलाब का फूल देखना काफी शुभ माना गया है। आपको बता दें कि अगर आपके सपने में गुलाब दिखाई दे तो निकट भविष्य में ऑफिस में परेशानियां खत्म होंगी और कोई ऊंचा पद मिलने के योग बनेंगे। इसके अलावा घर-परिवार या मित्रों से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। इतना नहीं व्यापार-व्यवसाय में पुराने नुकसान को पूरा करेंगे और अत्यधिक लाभ प्राप्त करेंगे।