
Shani Trayodashi 2024
Shani Trayodashi: शनिदेव को खुश करने के लिए शनि त्रियोदशी का व्रत सबसे अच्छा शुभ अवसर है। इस दिन भगवान शनिदेव की पूजा करने से शनि दोष, साढ़े साती, और ढैय्या जैसे प्रभाव कम हो सकते हैं। इसके साथ ही यह शुभ दिन व्रत सौभाग्य, समृद्धि और जीवन में शांति लाने में सहायक होता है। आइए जानते हैं पूजा में क्या चीज करें शामिल।
शनिदेव की पूजा के लिए कुछ मुख्य चीजें यहां दी गई हैं। आप इन चीजों को पूजा में शामिल करते हैं तो आपकी पूजा सफल साबित होगी। साथ ही शनिदेव की कृपा बरसेगी।
तिल का तेल- इस शुभ अवसर पर शनिदेव को तिल का तेल चढ़ाना बेहद शुभ माना जाता है।
काले तिल और काले वस्त्र- पूजा में काले तिल और काले वस्त्र का उपयोग करें। क्योंकि मान्यता है कि शनिदेव का स्वरुप काल है, तो उनको काले वस्तु अधिक प्रिय है।
सरसों का तेल- शनिवार की शाम को शनि भगवान की प्रतिमा पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। यह आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा।
नीलम का आभूषण- नीलम पत्थर या आभूषण पहनने से शनिदेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
लोहे का पात्र- शनिदेव को लोहे के पात्र में प्रसाद अर्पित करना शुभ माना जाता है।
नीले फूल- शनिदेव की मूर्ति पर पूजा में नीले रंग के फूल अर्पित करें।
धूप और अगरबत्ती- शनि पूजा के दौरान काली धूप और अगरबत्ती का इस्तेमाल करें।
प्रसाद- गुड़ और चने का प्रसाद चढ़ाएं।
शनिवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र पहनें।
शनिदेव की प्रतिमा या तस्वीर को साफ करें और पूजा स्थान पर स्थापित करें।
तिल के तेल का दीपक जलाएं और उसमें काले तिल डालें।
शनिदेव के मंत्रों का जाप करें:
"ॐ शं शनैश्चराय नमः"
शनिदेव को काले तिल, सरसों का तेल, और नीले फूल अर्पित करें।
प्रसाद अर्पित करें और अपनी मनोकामनाएं प्रकट करें।
डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य हैं या सटीक हैं, इसका www.patrika.com दावा नहीं करता है। इन्हें अपनाने या इसको लेकर किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले इस क्षेत्र के किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
Published on:
28 Dec 2024 08:30 am
बड़ी खबरें
View Allधर्म-कर्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
