10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

3 मई : शुक्रवार को सूर्यास्त होते ही एक बार कर लें ये उपाय, करोड़पति नहीं महाकरोड़पति बना देगी मां लक्ष्मी

3 मई को सूर्यास्त होते ही एक बार कर लें ये उपाय, करोड़पति नहीं महाकरोड़पति बना देगी मां लक्ष्मी

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Shyam Kishor

May 03, 2019

dhan prapti ke upay

3 मई : शुक्रवार को सूर्यास्त होते ही एक बार कर लें ये उपाय, करोड़पति नहीं महाकरोड़पति बना देगी मां लक्ष्मी

आज 3 मई शुक्रवार को वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है, यह तिथि अत्यंत ही शुभ और धन प्राप्ति के लिए लाभकारी और रामबाण मानी जाती हैं। इस दिन सूर्यास्त के बाद धन प्राप्ति के लिए तंत्र शास्त्र में ऐसे सरल उपाय बतायें गये हैं, जिनका प्रयोग करने के बाद कोई भी व्यक्ति की एक बड़ा धनपति बन सकता है। उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होकर सुख-शाति भरा जीवन जीते हैं।

हिंदू धर्म को मानने वाले धन प्राप्ति के लिए धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तरह तरह के अनेक कठिन उपाय करते रहते हैं, लेकिन जो उपाय यहां बताया जा रहा वह बहत ही सरल व आसान उपाय है। खूब सारा धन कमाने के लिए व्यक्ति क्या-क्या नहीं करते, कहा जाता है कि जो हमेशा ईमानदारी से धन कमाता हैं, माता लक्ष्मी हमेशा ऐसे लोगों के साथ रहती है। नीचे दिये गये सरल घरेलु उपाय को आज सूर्यास्त के बाद एक बार आजमा कर देखें, आप करोड़पति ही नहीं महाकरोड़पति माता लक्ष्मी की कृपा से बन सकते हैं।

1- धन प्राप्ति के लिए शुक्रवार के दिन सूर्यास्त के बाद घर के पूजा स्थल में लक्ष्मी जी की स्थापना करके गाय के घी का दो मुह वाला दीपक जलायें।

2- इस दिन सूर्यास्त के समय मां लक्ष्मी की तस्वीर या मूर्ति पर मोगरे का इत्र एवं मोगरे की माला अर्पित करने से सदैव के लिए मां लक्ष्मी व्यक्ति के घर में निवास करने लगती हैं।

3- शुक्रवार की रात में गुलाब का इत्र चढ़ाने से रति और कामसुख की प्राप्ति होती है ।

4- शुक्रवार को सूर्यास्त के तुरंत बाद मां लक्ष्मी को केवड़े का इत्र अर्पित करने से मानसिक शांति एवं अथाह धन की प्राप्ति होती है।

5- शुक्रवार की रात्रि में मां लक्ष्मी को चंदन का इत्र चढ़ाने से पूरे परिवार के भाग्य में वृद्धि होने लगती है, एवं प्रतिदिन घर से चंदन का इत्र लगाकर निकलने से कार्य और व्यवसाय में उन्नति दोगुना ज्यादा होने की स्थिति बनने लगती है।

6- शुक्रवार की रात्रि में 8 बजे इस मंत्र का जप 108 बार करने से मां लक्ष्मी हमेशा साथ रहती हैं- मंत्र- ऊं ह्रीं ह्रीं श्रीं श्रीं लक्ष्मी वासुदेवाय नम:।

*************