21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पशु-पक्षी को पालने से बदल जाएगी आपकी किस्मत, जानें Pet का सीधा किस्मत कनेक्शन…

हम जितना ही पशु-पक्षी के पास रहेंगे उनका प्रभाव हमारे ऊपर और जीवन पर उतना ही गहरा पड़ता है।

3 min read
Google source verification
pets

नई दिल्ली। वर्त्तमान में लगभग सभी घरों में पशु-पक्षी पालने का चलन है। लेकिन क्या आपको जानते हैं हर पशु, पक्षी के अन्दर एक अलग तरह की तरंग होती है। पशु-पक्षी बस हम इंसानों की तरह बोल नहीं पाते लेकिन उनमें हमसे ज्यादा सूंघने, देखने और महसूस करने की क्षमता होती है। उनमें जो तरंग होती उसके कारण उस पशु-पक्षी का असर हमारे और हमरे जीवन पर पड़ता है। एक बात और पशु-पक्षी के रंग और उसकी आदतों का भी हमारे स्वास्थ्य और आर्थिक दशा पर असर पड़ता है। हमारे जीवन पर यह असर कभी-कभी बहुत ज्यादा होता है और कभी बहुत कम। हम जितना ही पशु-पक्षी के पास रहेंगे उनका प्रभाव हमारे ऊपर और जीवन पर उतना ही गहरा पड़ता है।
पशु पक्षियों को पालने के लिए कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए, जैसे पशु पक्षियों की पूरी देखभाल करें, घर में जंगली प्रकृति के पशु पक्षी ना पालें, उनके साथ दुर्व्यवहार बिलकुल ना करें।

पहले हम जानते हैं गाय और भैंस पालने का हमारे जीवन पर क्या असर पड़ता है?

- जिनको अपने जीवन मैं हर तरह की तरक्की चाहिए उन्हें गाय को पालना और सेवा करनी चाहिए।
- गाय को शिव जी की सवारी माना जाता है, और भैंस को यमराज की सवारी।
- गाय के अन्दर सारे देवी देवताओं का वास है और भैंस के भीतर महाकाल का।
- गाय की रोज़ सेवा से समस्त ग्रह आपके पक्ष में आ जाते हैं।
- भैंस की सेवा और देखभाल करने से आए हुए संकट टल जाते हैं।
- जिनके जीवन में संघर्ष ज्यादा है, उन्हें भैंस पालना चाहिए।
- दोनों ही पशु दुधारू हैं और बहुत मेहनती भी होती हैं।

कुत्ते को पालने से किस तरह का असर हो सकता है?

- जैसा की आप जानते हैं काला कुत्ताशनि भगवान का प्रिय है, भूरा कुत्ता राहु का प्रतीक है, और चितकबरा केतु का माना जाता है।
- इसे भैरव की सवारी माना जाता है , और इसका संबंध राहु, केतु या शनि से जोड़ा जाता है।
- कुत्ता पालने से मानसिक अवसाद दूर होता है, क्यूं की कुत्ते आपको कभी अकेला नहीं छोड़ते, साथ ही साथ वह आने वाली दुर्घटनाओं से रक्षा होती है।
- अगर कुंडली में केतु ख़राब है तो कुत्ता नहीं पालना चाहिए।
- अगर शनि की कृपा कम है आपके जीवन में तो कुत्ता जरूर पालना चाहिए।
- कुत्ता सबसे ज्यादा बुद्धिमान, वफ़ादार और दूरदर्शी प्राणी है।

मछली को घर में पालने से क्या फायदे होते हैं?

- जिन लोगों को मानसिक अवसाद, तनाव या क्रोध की परेशानी हो, उन्हें मछली जरूर पालनी चाहिए।
- मछली का सम्बन्ध चन्द्रमा से और आपकी मानसिक स्थिति से होता है।
- मछली पालने से घर में सुख शांति और समृद्धि आती है।
- मछलियों को घर के पूर्व उत्तर के कोने में रखने से फल जल्दी मिलता है।
- इनके देखभाल में बहुत सावधानी बरतनी चाहिए, नहीं तो मछलियों के मरने से स्वास्थ्य की समस्याएं आ सकती हैं।

तोता, मैना, कबूतर पालने से सम्बंधित जानकारी...

- पक्षियों का सम्बन्ध आपकी आर्थिक स्थिति और आपके पारिवारिक जीवन से होता है।
- अगर आप पक्षियों का व्यवसाय करते हैं तो आप पर बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।
- केवल मनोरंजन और प्रदर्शन के लिए पक्षियों को पालना शुभ नहीं होता।
- इससे आर्थिक स्थिति ख़राब होती है, साथ ही पारिवारिक जीवन में मुश्किलें आती हैं।
- पक्षियों को कैद से आजाद कराने से कर्ज मुक्ति मिलती है और मुकदमों से छुटकारा भी।