14 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिवाली के बाद इन 3 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नहीं होगी धन की कमी

दिवाली के अगले ही दिन राशियों की दशा में काफी परिर्वतन होगा। कुछ राशियां जैसे मेष, वृषभ और तुला पर लक्ष्मी मां की विशेष कृपा बरसने वाली है...

2 min read
Google source verification
astrology.jpg

हमेशा कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को दिवाली का त्योहार मनाया जाता है, जो ग्रेगोरी कैलेंडर के अनुसार अक्टूबर या नवंबर महीने में पड़ता है। दिवाली हिंदुओं का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। इसे लाइट फेस्टिवल के नाम से जाना जाता है। आध्यात्मिक रूप से यह अन्धकार पर प्रकाश की विजय को दर्शाता है। दिवाली के अगले ही दिन राशियों की दशा में काफी परिर्वतन होगा। कुछ राशियां जैसे मेष, वृषभ और तुला पर लक्ष्मी मां की विशेष कृपा बरसने वाली है।

दिवाली के दिन घर में लाए ये चीजें, पूरी कायनात आपको करोड़पति बनने से नहीं रोक सकती

आइए जानते हैं इन भाग्यशाली राशियों के बारे में
माता लक्ष्मी की अपार कृपा होने से मेघ, वृषभ और तुला राशियों के लोगों के सभी कार्य सफल होंगे। इन्हें तरक्की और नई योजनाओं के साथ जुड़ने का सौभाग्य प्राप्त होगा। बड़े और प्रतिष्ठित लोगों के साथ मेलजोल बढ़ सकता है। आर्थिक योजनाएं सफल साबित होगी। विदेश यात्रा के विशेष योग बनेंगे। नौकरी पेशा लोगों को पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि की खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। घर में होने वाले शुभ कार्यक्रम से घर का माहौल खुशमय बनेगा।

दिवाली 2020: ऐसे समझें दिवाली की रात माता लक्ष्मी आपके घर आईं या नहीं

बेरोजगारों का आएगा शुभ समय
इन तीन राशि वाले लोग अपने परिवार के साथ सुखमय जीवन यापन कर पाएंगे। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात आपको फायदा दिला सकती है। कुछ समय से अटके कार्य अब बनने वाले हैं। बेरोजगारों के लिए आने वाला समय बहुत ही शुभमय होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आपके के लिए आने वाला समय पहले से बेहतर होने वाला है। प्रेमी जीवन में अपने पाटर्नर को पर्याप्त समय देना होगा नहीं तो रिश्तों में खटास आ सकती है। भाग्य का भरपूर और उचित लाभ मिलेगा। वाहन आदि के योग भी बन रहे हैं।

दीपावली 2020 : जानें किस दिन कितने दिए जलाएं