
नई दिल्ली। हिन्दू धर्म में वैसे तो अनेक मान्यताएं होती हैं। लेकिन वेदों में मंत्रों को विशेष दर्जा दिया गया है। मंत्रों को नियमित रूप से जपना काफी फायदेमंद है। नियमित रूप से मंत्रों का उच्चारण करने वालों को मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से लाभ मिलता है। मंत्रों के उच्चारण से तन और मन दोनों को शांति प्राप्त होती है। इसके साथ ही शरीर कई प्रकार के रोगों से भी दूर रहता है।
ऐसा नहीं है कि मंत्रों के उच्चारण के सिर्फ यही कुछ फायदे हैं। शास्त्रों में सभी मंत्रों के अलग-अलग और महत्वपूर्ण लाभ होते हैं। लेकिन आज हम आपको गायत्री मंत्र से होने वाले चमत्कारी लाभ के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसके नियमित उच्चारण से आपके जीवन में भी चमत्कार हो सकते हैं।
दरअसल हिंदू धर्म में गायत्री मंत्र को काफी ताकतवर और जादूई कहा गया है। तो फिर देर किस बात की है, आइए हम आपको गायत्रा मंत्र के कुछ ताकतवर और जादूई फायदे बताते हैं।
1. गायत्री मंत्र से छात्रों को विशेष लाभ मिलता है। पढ़ाई में मन न लगने की स्थिती में यदि डेली गायत्री मंत्र का उच्चारण किया जाए तो काफी लाभ मिलता है।
2. संतानहीन दंपति गायत्री मंत्र के नियमित जाप से संतान की प्राप्ती कर सकते हैं। इसके अलावा संतान से जुड़ी कई समस्याओं का निवारण भी होता है।
3. शादी-विवाह में आने वाली अड़चनों को दूर करने के लिए सोमवार को 108 बार गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे शादी से जुड़ी सभी समस्याएं समाप्त हो जाती हैं।
4. कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि कड़ी मेहनत करने के बावजूद लोगों को नौकरी और बिज़नेस में निराशा ही हाथ लगती है। ऐसी स्थिती में शुक्रवार को गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए। यदि संभव हो तो पीले वस्त्र पहनकर मंत्र का जाप करें, लाभ मिलेगा।
5. इतना ही नहीं गायत्री मंत्र पुराने से पुराने और गंभीर बीमारियों से छुटकारा पाने में भी काफी लाभदायक है। किसी शरीर संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं तो आप कोई भी शुभ दिन गायत्री मंत्र का जाप कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक तांबे के बर्तन की ज़रुरत होगी। बर्तन में गंगा जल के साथ सादा साफ जल भरकर 108 बार मंत्र का जाप करें, सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी।
Published on:
10 Dec 2017 06:21 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म-कर्म
ट्रेंडिंग
