15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Vastu Sahstra: जानिये किन चीजों से जीवन में आ सकती हैं बाधाएं, ये हैं उपाय

इन्हें जमीन पर रखना होता है अपशगुन...

2 min read
Google source verification
Vastu Sahstra: Problems in your life and there solutions

Vastu Sahstra: Problems in your life and there solutions

वास्तु शास्त्र घर, प्रासाद, भवन या मन्दिर निर्माण करने का प्राचीन भारतीय विज्ञान है, जिसे आधुनिक समय के विज्ञान आर्किटेक्चर का प्राचीन स्वरुप माना जा सकता है। जीवन में जिन वस्तुओं का हमारे दैनिक जीवन में उपयोग होता है उन वस्तुओं को किस प्रकार से रखा जाए वह भी वास्तु है।

वास्तु संक्षेपतो वक्ष्ये गृहदो विघनाशनम्
ईशानकोणादारम्भ्य हयोकार्शीतपदे प्यजेत्

इसका अर्थ है कि वास्तु घर निर्माण करने की वह कला है जो ईशान कोण से प्रारंभ होती है और जिसके पालन से घर के विघ्न दूर होते हैं। प्राकृतिक उत्पात व उपद्रवों से रक्षा होती है यानि घर के वातावरण से नेगेटिविटी दूर होती है।

वहीं एक अन्य शास्त्र में वास्तु के बारे में कहा गया है...

गृहरचना वच्छिन्न भूमे
यानि घर निर्माण के योग्य भूमि को वास्तु कहते हैं।

कुल मिलाकर वास्तु वह विज्ञान है जो भूखंड पर भवन निर्माण से लेकर उसमें इस्तेमाल होने वाली चीजों के बारे में मार्गदर्शन करता है।


दरअसल वास्तु शास्त्र में घर में सुख- समृद्धि को लेकर कई बातों का उल्लेख है। वास्तु विज्ञान के अनुसार, अगर आप घर में कुछ चीजें रखते हैं तो वो आपके घर की सुख शांति में बाधा उत्पन्न कर सकती हैं। वहीं कुछ ऐसी वस्तुएं भी होती हैं जिन्हें घर में रखने से सुख समृद्धि और शांति बनी रहती हैं।

जानकारों के अनुसार वास्तु शास्त्र में ऐसी कई चीजों के बारे में बताया गया है जिनको आजमाकर आप अपने जीवन में सुख समृद्धि ला सकते हैं। वास्तु शास्त्र में नौकरी, बिजनेस से लेकर पूजा-पाठ की चीजों के बारे में पूरी जानकारी दी गई है।

वास्तु की जानकार रचना मिश्रा के अनुसार वास्तु शास्त्र में पूजा पाठ से जुड़े कुछ ऐसे नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करना बहुत शुभ माना जाता है। उसी तरह इसमें ये भी बताया गया है कि पूजा पाठ से संबंधित ऐसी कई चीजे हैं जिन्हें जमीन पर रखने से अपशगुन होता है।

1. शालिग्राम या शिवलिंग
वास्तु शास्त्र के अनुसार शालिग्राम को भगवान विष्णु का और शिवलिंग को भगवान शिव का प्रतीक माना गया है। इसी कारण इन्हें कभी भी भूलवश भी जमीन पर नहीं रखना चाहिए।

मंदिर की साफ-सफाई के दौरान लोगों से ये गलती होने की आशंका बनी रहती है। इसलिए ध्यान रहें कि जब भी आप सफाई करें इन्हें किसी कपड़े में रखकर किसी स्वच्छ स्थान पर ही रखें।


2. धूप, दीप, शंख और पुष्प
भगवत गीता के मुताबिक, शंख, दीप, धूप, यंत्र, पुष्प, तुलसीदल, कपूर, चंदन, जपमाला आदि जैसी पूजापाठ की चीजों को जमीन पर कभी नहीं रखना चाहिए।

ऐसा इसलिए माना जाता है क्योंकि इन सभी चीजों का इस्तेमाल पूजा में किया जाता है, इसलिए इन्हें जमीन पर कभी सीधे नहीं रखना चाहिए।

मोती, हीरा और सोना जैसे बहुमूल्य रत्न को कभी सीधे जमीन पर नहीं रखना चाहिए ऐसा शास्त्रों में लिखा है। माना जाता है कि धातु का संबंध किसी न किसी ग्रह से होता है।

इसलिए इन्हें सीधे जमीन पर रखना अपशगुन माना जाता है। यदि आपके पास इनसे जुड़ा कोई भी गहना है तो उसे कभी जमीन पर सीधे न रखें।

3. सीप
कहा जाता है कि सीप की उत्पत्ति समुद्र से होने कि वजह से इसका संबंध लक्ष्मी जी से होता है। इस वजह से इसे सीधे जमीन पर नहीं रखना चाहिए। मां लक्ष्मी की पूजा में सीप और कौड़ी का विशेष महत्व होता है इसी कारण कभी भी इन्हें जमीन पर न रखें।