11 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

अगर आप हमेशा रहती हैं बीमार तो खाना बनाते समय करें यह अचूक उपाय, बड़ी से बड़ी बीमारी हो जाएगी दूर

अगर आप हमेशा रहती हैं बीमार तो खाना बनाते समय करें यह अचूक उपाय, बड़ी से बड़ी बीमारी हो जाएगी दूर

2 min read
Google source verification

image

Tanvi Sharma

Sep 01, 2018

vastu tips

अगर आप हमेशा रहती हैं बीमार तो खाना बनाते समय करें यह अचूक उपाय, बड़ी से बड़ी बीमारी हो जाएगी दूर

आजकल लगभग सभी लोग वास्तु के अनुसार घर का निर्माण करवाते हैं। लेकिन जो घर पहले बन चुके हैं उनके लिए भी वास्तु में निवारण मिलता है। वास्तु के अनुसार घर में मौजूद छोटी-छोटी चीज़ो से हमारे जीवन व स्वास्थ्य पर बहुत फर्क पड़ता है। घर में दिशा को ध्यान में रखते हुए यदि कार्य किए जाएं तो आपकी कई समस्याओं का समाधान हो सकता है। वास्तु में दिशा को ध्यान में रखते हुए ही कई चीज़ों का निर्धारण किया गया है। घर में कौन सी चीज़ कहां रखी जाए इसके बारे में तो वास्तु का ज्ञान होना बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। इसी प्रकार वास्तु में महिलाओं को किचन में खाना बनाने की सही दिशा भी बहुत महत्वपूर्ण होती है। सही दिशा में मुह करके यदि खाना बनाया जाए तो परिवार का स्वास्थ्य अच्छा रहता है और बीमारी भी कम होती है। कई बार हम मोडर्न व अपनी सुविधा के अनुसार कही भी किचन बनवा लेते हैं, लेकिन ये गलत है। यदि वास्तु का ध्यान में रखकर खाना ना बनाया जाए तो परिवार को हमेशा बीमारी घेरे रहती है। आइए आपको बताते हैं रसोई यानी किचन और घर से जुड़े कुछ वास्तु नियमों के बारे में..

इस दिशा में मुंह करके बनाएं खाना

1. वास्तु शास्त्र के अनुसार, खाना बनाते समय अपना मुंह हमेशा पूर्व दिशा में रखें, इससे किचन का वास्तु ठीक रहता है और परिवार के सदस्यों की सेहत भी सही रहती है।

2. दश्रिण-पश्चिम दिशा में मुंह करके अगर खाना बनाया जाए तो ये घर में कलह की वजह तो बनता ही है, इसके साथ ही परिवार के सदस्यों की सेहत भी खराब होने लगती है।

3. पश्चिम दिशा की ओर मुंह करके खाना बनाने से घर के लोगों को त्वचा और हड्डी से जुड़े रोग पैदा होने का डर रहता है।

4. वास्तु शास्त्र के अनुसार, उत्तर दिशा की तरफ मुंह करके खाना बनाने से धन-संपत्ति की हानि होने का खतरा रहता है।

5. जो महिलाएं दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके खाना पकाती हैं वे कभी भी स्वस्थ नहीं रहती हैं, उन्हें कोई न कोई रोग लगा ही रहता है।