16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Vrat-Puja Vidhi : आसान-सी व्रत-पूजा से दूर होंगे ग्रह और कुंडली दोष, ज्योतिष उपायों को अपनाकर चमकाएं किस्मत

Kundali Dosh Nivaran in Hindi : क्या आपकी किस्मत रुकी हुई है? ज्योतिषाचार्य पंडित निलेश शांडिल्य से जानें रविवार, मंगलवार, एकादशी और शनिवार के सरल व्रत-पूजा विधि। कुंडली दोष, करियर, विवाह और शनि पीड़ा से मुक्ति पाएं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Manoj Vashisth

image

Adarsh ​​Thakur

Dec 08, 2025

Vrat-Puja Vidhi : आसान-सी व्रत-पूजा से दूर होंगे ग्रह और कुंडली दोष, ज्योतिष उपायों को अपनाकर चमकाएं किस्मत

Vrat-Puja Vidhi : ज्योतिष के ये अचूक उपाय कुंडली के हर दोष को कर देंगे शांत (फोटो सोर्स: AI image@Gemini)

Vrat-Puja Vidhi : ज्योतिष शास्त्र में व्रत और पूजा को ग्रह शांति और कुंडली दोष से मुक्ति पाने का सबसे आसान और प्रभावी उपाय बताया है। अगर कुंडली में कमजोर ग्रहों की पीड़ा दूर करने के लिए कुछ सरल विधियां अपना ली जाए, तो जीवन की रुकावटों से छुटकारा मिल सकता है। ज्योतिष के अनुसार, ग्रह दोष दूर होने पर आपकी जिंदगी में सफलता और समृद्धि आना शुरु हो जाती है। खुशी और आत्मिक शांति का अनुभव होता है। (Kundali Dosh Nivaran in Hindi)

आइए विषय को ज्योतिषाचार्य और कथावाचक पंडित निलेश शांडिल्य (उज्जैन) से विस्तार से समझते हैं…

रविवार व्रत: सूर्य देव की मिलेगी कृपा

रविवार को सूर्य देव का व्रत रखिए। इससे आत्मविश्वास तो बढ़ता ही है, स्वास्थ्य लाभ भी होता है। साथ ही इस व्रत से सरकारी कामों में जल्दी कामयबी मिलती है।

विधिः

  • सुबह भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से अर्घ्य दें।
  • जल में लाल चंदन, फूल और अक्षत मिला लें।
  • ॐ घृणि सूर्याय नमः, मंत्र का जाप करें।
  • शाम को गुड़-गेहूं का भोजन कर व्रत खोलें।
  • व्रत वाले दिन नमक का सेवन न करें।
  • ऐसा लगातार12 रविवार तक ये करना चाहिए।

मंगलवार व्रत: करियर और विवाह बाधा दूर

मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है। इस व्रत से विवाह और करियर की समस्त बाधाएं और रुकावटें दूर होती है। साथ ही रक्त-विकारों से मुक्ति मिलता है।

विधिः

  • निर्जल या फलाहार व्रत रखें।
  • गुग्गल की धूप जलाएं।
  • हनुमान चालीसा पाठ करें।
  • लाल चंदन का तिलक लगाएं।
  • ॐ अं अंगारकाय नमः, मंत्र का 4,000 बार जाप अति लाभकारी सिद्ध होगा।

एकादशी व्रत: पितृों दोष से निजात पाएं

हर महीने दो एकादशी पर विष्णु जी की पूजा करने से मोक्ष और धन प्राप्ति हो सकती है। साथ ही पितृ दोष शांत हो सकता है।

विधिः

  • ब्रह्म मुहूर्त में स्नान कर पीले वस्त्र पहनें।
  • तुलसी-पंचामृत भोग लगाएं।
  • ॐ नमो भगवते वासुदेवाय, मंत्र का जाप करें।
  • पारण द्वादशी पर गीता पाठ करें।

शनिवार व्रत: शनि पीड़ा से मिलेगी मुक्ति

शनि शाम के स्वामी हैं। विधि-विधान से इस व्रत को करने से गरीबी और रोग दूर हो सकते हैं। साथ ही कानूनी मामलों में न्याय मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

विधिः

  • शनिवार को फलाहार का व्रत रखें।
  • सरसों का तेल औक काले उड़द का भोजन दान करें।
  • ॐ शं शनैश्चराय नमः, मंत्र का जाप करें।
  • कौवों को भोजन दें।

अस्वीकरण (Disclaimer): उपरोक्त उपाय ज्योतिषीय मान्यताओं के आधार पर दिए गए हैं। हम इनके पर्णतः सही और सटीक होने की पुष्टि नहीं करते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य की सलाह ले सकते हैं।]

Frequently Asked Questions