धौलपुर

दस हजार का इनामी बदमाश अंकेश गिरफ्तार

बाड़ी उपखंड स्थित सोने का गुर्जा थाना पुलिस ने बुधवार रात मुखबिर की सूचना पर गांव के पास से 10 हजार के इनामी बदमाश अंकेश गुर्जर को गिरफ्तार किया है।

less than 1 minute read

dholpur, बाड़ी उपखंड स्थित सोने का गुर्जा थाना पुलिस ने बुधवार रात मुखबिर की सूचना पर गांव के पास से 10 हजार के इनामी बदमाश अंकेश गुर्जर को गिरफ्तार किया है। अंकेश चोरी की बाइक खरीद फरोख्त का मास्टरमाइंड है। वह पिछले 4 महीने से फरार चल रहा था। धौलपुर एसपी सुमित मेहरड़ा ने उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार का इनाम घोषित किया था।

थानाधिकारी महेश चंद ने बताया कि एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। 14 फरवरी को पुलिस ने एक कार्रवाई में दो आरोपियों को चोरी की दो बाइक के साथ पकड़ा था। उस समय अंकेश और नहने फरार हो गए थे। बाद में पुलिस ने नहने को पकड़ लिया, लेकिन अंकेश फरार था।

Published on:
18 Jul 2025 07:30 pm
Also Read
View All

अगली खबर