2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिना कर चुकाए दौड़ रहे 14 सौ वाहन किए जब्त, वसूला राजस्व

परिवहन विभाग ने 155 करोड़ का राजस्व किया अर्जित गत वर्ष से 105 प्रतिशत अधिक धौलपर. जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के प्रभावी पर्यवेक्षण एवं प्रशासनिक सहयोग के कारण परिवहन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में गत वित्तीय वर्षो की अपेक्षा अब तक का सबसे अधिक राजस्व अर्जन किया। वित्तीय वर्ष के अंतिम माह मार्च […]

2 min read
Google source verification
बिना कर चुकाए दौड़ रहे 14 सौ वाहन किए जब्त, वसूला राजस्व 1400 vehicles running without paying taxes were seized, revenue was recovered

परिवहन विभाग ने 155 करोड़ का राजस्व किया अर्जित

गत वर्ष से 105 प्रतिशत अधिक

धौलपर. जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के प्रभावी पर्यवेक्षण एवं प्रशासनिक सहयोग के कारण परिवहन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में गत वित्तीय वर्षो की अपेक्षा अब तक का सबसे अधिक राजस्व अर्जन किया। वित्तीय वर्ष के अंतिम माह मार्च में विभाग के अधिकारी व कार्मिकों ने निगरानी बढ़ा दी और अंतिम सप्ताह में तो हाइवे समेत अन्य ठिकानों पर कार्रवाई कर बिना टैक्स चुकाए चल रहे वाहनों को सीज किया। सख्त प्रवर्तन कार्यवाही कर 155 करोड़ राजस्व का अर्जन किया जो कि गत वर्ष 148 करोड़ की तुलना में 105 प्रतिशत है। साथ ही सख्त प्रवर्तन कार्यवाही कर गत वित्तीय वर्ष 2024-2025 के 37000 चालानों की तुलना में इस वित्तीय वर्ष 2025.26 में कुल 44315 चालान बनाकर अब तक की सबसे अधिक 21 करोड़ प्रशमन राशि अर्जित की जो कि गत वर्ष से 116 प्रतिशत है।

जिला परिवहन अधिकारी गौरव यादव ने बताया कि मार्च 2026 में बिना कर चुकाये वाहनों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की वजह से जिले में अब तक का सबसे अधिक कर 18400 वाहनों से 55 करोड़ प्राप्त किया, जो कि गत वर्ष 15600 वाहनों 45 करोड़ था, जो कि गत वर्ष से 3500 वाहन अधिक एवं कर 10 करोड़ रूपये अधिक है एवं गत वर्ष के वाहनों का 118 प्रतिशत है। साथ ही मार्च 2026 में सबसे ज्यादा कुल 60 करोड़ राजस्व अर्जित किया जो कि गत वर्ष का 116 प्रतिशत है।

प्रवर्तन कार्य के दौरान मार्च 2026 में उडऩदस्ता संख्या डीएफएस 187 में कार्यरत अनिल कुमार एवं शैलेन्द्र वर्मा ने अब तक सबसे अधिक 1.76 करोड़ राजस्व प्रशमन राशि के रूप में अर्जित किया।

निर्माण श्रेणी के 50 से अधिक वाहन किए जब्त

विभाग ने मार्च माह के दौरान अवैध रूप से नियम विरूद्ध बिना कर के संचालित वाहनों की जानकारी प्राप्त होने पर जिले के प्रत्येक क्षेत्र में छापामार कार्यवाही की गई। जिसमें लगभग 50 से अधिक निर्माण श्रेणी के वाहन जब्त कर लगभग 1 करोड़ राजस्व वसूल किया गया। संपूर्ण माह के दौरान बिना कर चुकाए लगभग 1400 से अधिक वाहन निरीक्षक ने जब्त किए गए, जिनसे कर की वसूली की गईए जो कि अब तक का सर्वाधिक है।

बकाया बिल वसूलने में सैंपऊ रहा अव्वल

dholpur, सैंपऊ. वित्तीय वर्ष 2025-26 की राजस्व रिकवरी में सहायक अभियंता कार्यालय सैंपऊ अव्वल रहा। पिछले वर्ष के विद्युत छीजत को भी लगभग 5 प्रतिशत तक कम किया और करीबन इस वर्ष 100 से अधिक बकाया राशि वाले उपभोक्ताओं के अवैध ट्रांसफार्मर को भी अभियान चलाकर उतारा गया। साथ ही पिछले 2 वर्ष में करीबन 2600 नए कनेक्शन और 300 से अधिक रिकनेक्शन किए गए

इस वित्तीय वर्ष के रेवेन्यू रियलाइजेशन 100 प्रतिशत की जगह 105.१5 प्रतिशत रहा। यानी वर्ष 2025-26 में विभाग की ओर से कुल टारगेट 1298 लाख का दिया गया था। उसके स्थान पर 1777.5 लाख रुपए की राजस्व वसूली की है यानि इस वित्तीय वर्ष की राशि के साथ साथ ही 480 लाख रुपए पुराने बकायादारों से वसूले गए जो कि अभी तक जिले में विद्युत निगम में पहली दफा हुआ है। सहायक अभियंता पुष्पेंद्र चौधरी ने कहा कि निगम अधिकारी और कार्मिकों के सहयोग से बेहतर कार्रवाई हो पाई।