23 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dholpur : नाराज कोर्ट ने 8 पुलिसकर्मियों को घोषित किया भगौड़ा, स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी, जानें पूरा मामला

Dhaulpur : धौलपुर में बाड़ी अतिरिक्त मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट संख्या 2 पुलिस (कोबरा) टीम से जुड़े आठ जवानों को मफरूर घोषित किया है। साथ ही स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। जानें पूरा मामला।

2 min read
Google source verification
Dholpur angry Bari court declared 8 policemen absconding issued permanent arrest warrants

फाइल फोटो पत्रिका

Dholpur : नाराज कोर्ट ने 8 पुलिसकर्मियों को घोषित किया भगौड़ा, स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी, जानें पूरा मामला धौलपुर में बाड़ी अतिरिक्त मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट संख्या 2 चित्राक्षी सिंह ने वर्ष 2015 के एक मामले में एक्शन लेते हुए पुलिस (कोबरा) टीम से जुड़े आठ जवानों को मफरूर घोषित किया है। साथ में उनके खिलाफ स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए है। मामला कंचनपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव से जुड़ा है। जहां एक घर पर तत्कालीन कोबरा टीम और डीएसटी टीम ने दबिश दी थी। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि 4 नवम्बर 2015 को कोबरा और डीएसटी टीम ने कंचनपुर पुलिस के साथ जमालपुर गांव में परिवादी होतम सिंह खटाना के घर में घुसकर तोडफोड़ की। पीड़ित के भाई और अन्य परिजनों से मारपीट की। जिसको लेकर न्यायालय में आरोपियों के खिलाफ परिवाद दिया।

पहले जमानती और फिर गैर जमानती वारंट किया जारी

उक्त परिवाद पर 6 दिसम्बर 2018 को न्यायालय ने प्रसंज्ञान लिया और आठ आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी किया गया। जिसमें आरोपियों के पेश नहीं होने पर पहले जमानती और गैर जमानती वारंट जारी किए गए। जिसमें भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर अदालत ने अब सभी आरोपियों को मफरुर घोषित किया है। साथ में स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।

पीड़ित पक्ष के वकील ने बताया पूरा मामला

पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता एडवोकेट होतम सिंह ने बताया कि उक्त मामले को लेकर पहले कंचनपुर थाने पर रिपोर्ट दी। लेकिन मामला कोबरा टीम के खिलाफ होने के चलते पुलिस ने उनकी एफआइआर नहीं ली। इस पर उन्होंने एसीजेएम संख्या 2 में परिवाद दिया। जिसमें 2018 में प्रसंज्ञान लिया गया और अब अदालत ने आरोपियों के पेश नहीं होने पर उन्हें मफरुर घोषित किया है।

आरोपी सात वर्ष से धौलपुर में ही कार्यरत रहे लेकिन अदालत में पेश नहीं हुए ऐसे में न्यायालय ने न्यायालय के आदेशों की अवमानना करने पर कठोर विभागीय एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के लिए पुलिस महानिदेशक जयपुर और रेंज आइजी भरतपुर को आदेशित किया है।

इन्हें किया मफरुर घोषित

एसीजेएम कोर्ट की विज्ञप्ति के अनुसार जिन आरोपियों को मफरूर घोषित किया है। वर्तमान में विनोद शर्मा एएसआई प्रभारी पीसीआर धौलपुर, राकेश कुमार मीणा एएसआई थाना दिहोली, प्रद्युम्न सिंह एएसआई चौकी जसुपुरा, हरिओम मीना एएसआई पुलिस लाइन, विनोद कुमार हेड कांस्टेबल थाना सरमथुरा, जितेंद्र मीणा हैड कांस्टेबल पुलिस लाइन, रामनाथ कांस्टेबल एडीएफ एसपी कार्यालय बाड़ी, राजपाल कांस्टेबल शामिल है।