
- केन्द्रीय पौधशाला में इस दफा 2 लाख ही पौधे होंगे तैयार, 3 दूसरी नर्सरी में शिफ्ट
धौलपुर. अभी गर्मी का दौर शुरू हुआ है और जैसे ही मानसून दस्तक देगा, उसी के साथ पौधरोपण की तैयारी शुरू हो जाएगी। जिले में आगामी एक जुलाई वन विभाग पौधरोपण वितरण करेगा। इस दफा जिले में इस दफा 16लाख विभिन्न प्रजातियों के पौधे वितरित किए जाएंगे। यह वितरण जिले की अलग-अलग नौ नर्सरियों से होगा। नर्सरियों में वर्तमान में पौधे तैयार हो रहे हैं। खास बात ये है कि केन्द्रीय नर्सरी में लगातार दो मानसूनी बारिश और जलभराव से पहुंची भारी क्षति को देखते हुए इस दफा वन विभाग किसी तरह का खतरा मोल नहीं लेना चाहता है। इसलिए केन्द्रीय नर्सरी में इस दफा केवल 2 लाख पौधे ही तैयार होंगे जबकि शेष 3 लाख पौधे हाइवे 44 स्थित वाइल्ड लाइफ की नर्सरी सागरपाडा और एनएच 11 बी पर लवकुश गार्डन में तैयार होंगे। बीते साल केन्द्रीय नर्सरी को खासा नुकसान पहुंचा, जिसके निशां अभी तक देखे जा सकते हैं।
तबाही देखी तो फिर गत वर्ष बना ली योजना
शहर की केन्द्रीय पौधशाला में गत वर्ष भारी जलभराव के चलते यहां बड़े-बड़े पेड़ तक सूख गए। वहीं वितरण होने वाले पौधों को खासा नुकसान पहुंचा। हालांकि, जलभराव की शुरुआत नर्सरी में साल 2024 में हो गई थी, जिस पर साल 2025 में थोड़ी तैयारी की लेकिन प्रदेश में सर्वाधिक बारिश धौलपुर में रेकॉर्ड हुई। साथ ही दो लगातार बारिश से नर्सरी पूरी तरह डूब गई थी। जिससे यहां पौधे खत्म हो गए। लेकिन बारिश से पहले एक जुलाई से पौधे बांटने से नुकसान कम हुआ। इससे सबक लेते हुए इस दफा वन विभाग ने सागरपाडा और लवकुश गार्डन में तीन लाख पौध तैयार करवा रहा है।
1 जुलाई से वितरण होगा शुरू
जिले को हरा-भरा करने के लिए इस दफा बड़े स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम होंगे। वन विभाग जहां 16 लाख पौधे राजकीय कार्यालय, आमजन और एनजीओ इत्यादि को सशुल्क वितरण करेगा। वहीं, इन पौधों के अलावा वन विभाग स्वयं अलग से वन क्षेत्र में 4.50 लाख पौधे रोपेगा। यानी इस दफा जिले में 20 लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। बांटे जाने वाले पौधे छायादार, फलदार और फूलदार होंगे। जबकि वन विभाग अपने इलाके में ऐसे पौधे लगाएगा, जिन्हें जानवर नुकसान नहीं पहुंचाए। यानी जिन्हे वह पसंद नहीं करते।
1926 पर कॉल करने पर मिलेगी मदद
उधर, प्रदेश स्तर पर वन विभाग की ओर से टोल फ्री नम्बर जारी किया है। 1926 टोल फ्री नम्बर पर कोई भी व्यक्ति वन्यजीव संबंध में मदद ले सकेगा। जिसमें घर में सर्प निकलना, मगरमच्छ और अन्य जंगली जानवर आदि घर के पास दिखने पर कोई भी व्यक्ति उक्त टोल फ्री नम्बर पर सूचना दे सकता है। इसके अलावा स्थानीय डीएफओ व अन्य अधिकारियों को भी सूचना देने पर रेस्क्यू टीम तुरंत भेजी जाएगी। टोल फ्री नम्बर पर शिकायत पर रेस्क्यू टीम को पहुंच कर रेस्पांस कर करना होगा।
-जिले में मानसूनी सीजन में 16 लाख पौधे रोपे जाएंगे। गत वर्ष से ३ लाख अधिक है। केन्द्रीय नर्सरी में हुए नुकसान को देखे हुए इस बार दो अन्य नर्सरियों में यहां के पौधे शिफ्ट किए हैं, जिससे बरसात और जलभराव की स्थिति में नुकसान न पहुंचे।
- वी.चेतन कुमार, डीएफओ धौलपुर
पौधाशाला में कितने पौधे हो रहे तैयार
नर्सरी संख्या
केन्द्रीय नर्सरी ३ लाख
सागरपाडा धौलपुर २ लाख
लवकुश गार्डन १ लाख
सैंपऊ १ लाख
बिजौली सरमथुरा १.५० लाख
खुर्दिया सरमथुरा १ लाख
हिंगोटा बाड़ी ३ लाख
वनविहार रेंज १ लाख
धौर्र १ लाखराजाखेड़ा १.५० लाख
(स्रोत: वन विभाग)
Published on:
08 Apr 2026 06:36 pm
बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
