
कुख्यात हिस्ट्रीशीटर पर 40 हजार रुपए का इनाम घोषित (फोटो-एआई)
धौलपुर: महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज कैलाशचंद्र बिश्नोई ने आदेश जारी कर कुख्यात इनामी हिस्ट्रीशीटर आरोपी अमित गौतम पुत्र सुभाष निवासी शास्त्री नगर सेक्टर नंबर-5 पुलिस थाना निहालगंज जिला धौलपुर पर 40 हजार रुपए का नकद इनाम घोषित किया है। उन्होंने बताया कि अपराधी अमित गौतम लंबे समय से फरार चल रहा है, जो जिला पुलिस के भरसक प्रयासों के बावजूद भी गिरफ्तार नहीं हो रहा है।
उक्त अपराधी के खिलाफ 12 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने के संबंध में मुकदमा नंबर 34/2020 धारा-420, 406, 467, 68, 471 भा.द.स. एवं 15 लाख पचास हजार रुपए की धोखाधड़ी व साइबर फ्रॉड करने के संबंध में मुकदमा नंबर 163/2021 धारा 420, 406 भा.द.स. जिला पुलिस थाना निहालगंज धौलपुर पर पंजीबद्ध हैं। उन्होंने बताया कि अपराधी अमित गौतम के विरूद्ध राजस्थान के विभिन्न थानों में साइबर ठगी एवं धोखाधड़ी के कुल 20 प्रकरण दर्ज हैं।
उन्होंने बताया कि राजस्थान पुलिस नियम 1965 की धारा 4.18 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग कर उक्त अपराधी को बंदी बनाने या बंदी करवाने या बंदीकरण का विरोध किए जाने पर विधिसंगत आवश्यक शक्ति का प्रयोग करए बंदी बनाएगा या बंदी बनाने के लिए सही सूचना देगा या बंदी करवाएगा, उसको महानिरीक्षक पुलिस रेंज भरतपुर की ओर से 40 हजार रुपए का नकद पारितोषिक प्रदान किया जाएगा।
राजाखेड़ा थाना पुलिस ने अवैध आग्नेयास्त्रों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक नाबालिग को अवैध देशी कट्टे के साथ निरुद्ध किया। थानाधिकारी गंभीर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने एक विधि से संघर्षरत बालक को निरूद्ध कर उसके कब्जे से एक कट्टा 315 बोर जब्त किया है। मुखबिर की सूचना पर ढिल्लो की मढैया से एक विधि से संघर्षरत बालक को निरूद्ध किया।
बाड़ी सदर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जहां एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं, बसई डांग थाना पुलिस ने 8 वर्ष से फरार चल रहे दो वांटेड आरोपियों के साथ रजई गांव में आधा दर्जन जुआरियों को गिरफ्तार किया है।
एसएचओ ने बताया कि सूचना मिली कि खानपुर गांव के पास हाइवे किनारे शराब के ठेके के पास एक युवक वारदात की फिराक में है। पुलिस ने कार्रवाई कर युवक धर्मचंद पुत्र ओमप्रकाश जाटव निवासी गढ़ी सुक्खा थाना कंचनपुर को गिरफ्तार कर कब्जे से 315 बोर का एक देसी कट्टा बरामद किया है।
साथ ही बाइक को जब्त किया है। बसई डांग थाना पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत 8 वर्ष से फरार चल रहे दो आरोपी गब्बर सिंह पुत्र सभाराम गुर्जर और नागेंद्र पुत्र श्रीराम गुर्जर निवासी बरेलपुरा, मोरोली, थाना कोतवाली धौलपुर को गिरफ्तार किया है, जो अदालत से विभिन्न मामलों में वांटेड हैं।
Updated on:
08 Apr 2026 05:56 pm
Published on:
08 Apr 2026 04:49 pm
बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
