1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चंबल के बहाव में बहे 6 युवक, तीन को रेस्क्यू कर बचाया

शहर के करीब बह रही चंबल नदी में नहाने गए कुछ युवक पानी में बह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू कर तीन युवकों को बचा लिया। जबकि तीन युवकों का पता नहीं चल पाया।

less than 1 minute read
Google source verification
चंबल के बहाव में बहे 6 युवक, तीन को रेस्क्यू कर बचाया

चंबल के बहाव में बहे 6 युवक, तीन को रेस्क्यू कर बचाया

धौलपुर. शहर के करीब बह रही चंबल नदी में नहाने गए कुछ युवक पानी में बह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू कर तीन युवकों को बचा लिया। जबकि तीन युवकों का पता नहीं चल पाया। इन युवकों की पुलिस व अन्य टीम चंबल के आसपास गांवों में तलाश करने में जुटी हुई है। वहीं, बचाए युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) ओमप्रकाश मीणा ने बताया कि चंबल नदी में करीब आधा दर्जन युवक नहाने आए थे। यहां पानी का बहाव अधिक होने से वह इसमें बह गए। इसमें तीन युवक एक तरफ निकल गए। सूचना पर रेस्क्यू टीम व पुलिस पहुंची और तीन युवकों को बचा लिया। जबकि तीन युवक बह निकले। तीन युवकों बचाने में कांस्टेबल रविन्द्र सिंह और देवेश की खासी भूमिका रही। उधर, रेस्क्यू टीम तीन युवकों की तलाश में जुटी हुई है। सभी युवक आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।

Story Loader