9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक सवार मां-बेटे में मारी टक्कर, महिला की मौत

सैंपऊ. राष्ट्रीय राजमार्ग 123 पर रजौरा खुर्द के समीप तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार मां-बेटा उछलकर दूर जा गिरे। घटना स्थल के पास मौजूद कुछ दुकानदार मौके पर दौड़े और लहुलुहान पड़े मां-बेटे को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। इस दौरान वृद्ध महिला की मौत हो गई।

2 min read
Google source verification
तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक सवार मां-बेटे में मारी टक्कर, महिला की मौत A speeding vehicle hit a mother and son riding a bike, killing the woman.

- हादसे के बाद चालक ने टोल का बेरियर तोड़ा और भाग निकला

- पुलिस शाम तक कार और चालक का नहीं लगा पाई सुराग

- एनएच 123 पर रजौरा खुर्द के पास की घटना

dholpur, सैंपऊ. राष्ट्रीय राजमार्ग 123 पर रजौरा खुर्द के समीप तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार मां-बेटा उछलकर दूर जा गिरे। घटना स्थल के पास मौजूद कुछ दुकानदार मौके पर दौड़े और लहुलुहान पड़े मां-बेटे को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। इस दौरान वृद्ध महिला की मौत हो गई। जबकि घायल युवक का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार जारी है। उधर, कार चालक हादसे के बाद आगे टोल का बेरियर तोड़ कर भाग निकला। देर शाम तक आरोपित का सुराग नहीं लगा है। पुलिस भी केवल आकलन लगाने में जुटी थी।

जानकारी के मुताबिक अमर सिंह पुत्र किशन सिंह किरार निवासी दहगमा थाना जगनेर आगरा अपनी वृद्ध मां सविता देवी को बाइक से गांव लौट रहा था। इसी दौरान हाइवे पर अचानक रजौरा खुर्द के समीप पीछे की ओर से तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध महिला सविता देवी की मौत हो गई है।

घायल पुत्र अमर सिंह ने बताया कि वह अपनी मां का उपचार करा कर धौलपुर से लौट रहा था। राजौरा के समीप रास्ते में हादसा हुआ है। पुलिस की ओर से मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया। घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गाड़ी की रफ्तार अधिक थी। घटना के बाद चालक कार को लेकर भाग निकला।

टोल प्लाजा का बेरियर तोड़ भाग निकला चालक

हादसे के बाद कार चालक भरतपुर की तरफ भागा। यहां रास्ते में टोल भी चालक नहीं रुका और बेरियर को तोड़ते हुए भाग निकला। भाग निकली गाड़ी का पुलिस अभी तक सुराग नहीं लगा पाई है। कार चालक के भाग निकलने से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। यहां टोल पर मौजूद लोग भी घबरा कर पीछे हट गए।

कार को लेकर भी असमंजस...

उधर, हादसे के बाद मौके पर से भाग निकली गाड़ी को लेकर भी असमंजस है। थाना प्रभारी प्रवेन्द्र रावत ने बताया कि स्पष्ट नहीं हो पाया कि गाड़ी कौनसी थी। कुछ लोग कह रहे थे, एक अन्य ने टक्कर मारी लेकिन साइड में चल रही दूसरी गाड़ी चालक भी तेज रफ्तार में भाग निकला। हालांकि, पुलिस जांच में जुटी है। लेकिन पुलिस को शाम तक मालूम नहीं हो पाय कि गाड़ी चालक ऊंचा नगला की तरफ निकला या फिर रास्ते में यूपी की तरफ निकल भागा। सैंपऊ की आगे सीमा यूपी के आगरा जिले से लगती है।