8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युवाओं के श्रमदान के बाद खिल उठा अभूकी मंदिर सरोवर

पत्रिका के आह्वान पर अभूकी मंदिर सरोवर तालाब पर लोग जुटे ओर गंदगी से अटे कुंड को साफ के लिए किसी ने झाडू संभाला तो कोई बोरी में कचरा भरकर बाहर निकाले में जुट गया। श्रमदान को लेकर लोगों का खासा उत्साह दिखा।

less than 1 minute read
Google source verification
युवाओं के श्रमदान के बाद खिल उठा अभूकी मंदिर सरोवर Abhuki Mandir Sarovar blossomed after the labour donation of the youth

oplus_0

- पालिका अध्यक्ष जादौन समेत अन्य लोगों ने किया श्रमदान

- पत्रिका के अमृत जलम् अभियान में उमड़े लोग

राजाखेड़ा(धौलपुर). जल संकट की चुनौतियों से जूझते प्रदश्ेा में राजस्थान पत्रिका के अमृतं जलम् अभियान के अंतर्गत प्रदेशभर में विभिन्न संस्थाओं, संगठन, विद्यार्थियों और स्थानीय लोग कुंड, बावड़ी, तालाब, पोखर इत्यादि जलाशयों की सफाई कर श्रमदान कर अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। कार्यक्रम की इसी शृंखला में राजाखेड़ा कस्बे में भी पत्रिका के अभियान अमृतं जलम् कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह जादौन समेत अन्य लोगों ने यहां तालाब पर श्रमदान किया और एकत्र कचरे को फिकवाया।

पत्रिका के आह्वान पर अभूकी मंदिर सरोवर तालाब पर लोग जुटे ओर गंदगी से अटे कुंड को साफ के लिए किसी ने झाडू संभाला तो कोई बोरी में कचरा भरकर बाहर निकाले में जुट गया। श्रमदान को लेकर लोगों का खासा उत्साह दिखा। कुंड के चारों ओर फैले कचरे को झाडू लगाकर एकत्र किया और देखते ही देखते कुंड के आसपास का स्थल स्वच्छ हो गया। महाकाल सेना एवं नगर पालिका की टीम समेत शहरवासी कुंड पर पहुंचे। कुछ लोग सरोवर के किनारों पर उगे झाड़ झंखाड़ को को उखाड़ कर एकत्रित करने लगे तो कुछ ने बड़ी मात्रा में फैले कचरे को झांड़ू मारकर एकत्रित किया। कुछ जल योद्धा तालाब में भीतर पड़े कचरे ओर पॉलीथिन के झुंडों को निकालकर बाहर फेंकने लगे। देखते ही देखते कुंड चमक उठा। लोगों को श्रमदान करते देख आसपास के लोग भी श्रमदान करने में पहुंच गए।