13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

73 युवाओं के एकाउंट कराए अनफोलो, अपराधियों को कर रहे थे फोलो

राजस्थान पुलिस इन दिनों सोशल मीडिया पर नजर गड़ाए हुए है। सोशल मीडिया पर गैंगस्टर्स को फॉलो और लाइक करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है।

2 min read
Google source verification
73 युवाओं के एकाउंट कराए अनफोलो, अपराधियों को कर रहे थे फोलो

73 युवाओं के एकाउंट कराए अनफोलो, अपराधियों को कर रहे थे फोलो

धौलपुर. राजस्थान पुलिस इन दिनों सोशल मीडिया पर नजर गड़ाए हुए है। सोशल मीडिया पर गैंगस्टर्स को फॉलो और लाइक करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है। ऑपरेशन गार्जियन के तहत पुलिस सक्रिय बनी हुई है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर भटक चुके 73 ऐसे युवाओं को समझाइश कर उनके एकाउंट अनफोलो कराए हैं जो गैंगस्टर्स या अपरााधियों को फॉलो कर रहे थे। वहीं, पुलिस ने सोशल मीडिया का गलत उपयोग करने वाले अभी तक 21 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, सोशल मीडिया के फायदे व नुकसान की पुलिस जिले के 65 स्कूलों में करीब 10 हजार विद्यार्थियों को जानकारी दे चुकी है। ऑपरेशन गार्जियन के लेकर रेंज आईजी गौरव श्रीवास्तव लगातार नजर बनाए हुए हैं। उधर, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार के निर्देशन में सोशल मीडिया साइट्स पर सक्रिय अपराधियों के खिलाफ प्रभावी विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पुलिस युवाओं एवं आमजन को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चला रहा है।

आपरेशन गार्जियन में 21 पकड़े

आपरेशन गार्जियन के तहत जिले में अभी तक 21 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसमें 2 गिरफ्तारी सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फोटो डालने एवं 19 व्यक्तियों को गैंगस्टर को फोलो करने पर 151 सीआरपीसी में गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक सौहार्द, अश्लील सामग्री सहित आपराधिक सोच को बढ़ावा देने जैसी पोस्ट करने वालों को फोलो करने वाले 61 भटके हुए युवाओं को समझाइश कर सोशल मीडिया एकाउंट को अनफॉलो भी कराए हैं।

स्कूलों में जाकर समझा रहे पुलिस अधिकारी

इस मुहिम में पुलिस की ओर से स्कूल के विद्यार्थियों से भी जिले में लगातार संवाद किया जा रहा था। जिले के 65 विद्यालयों में जाकर पुलिस की विभिन्न टीमों ने करीब 10 हजार विद्यार्थियों को सोशल मीडिया पर अपराधिक तत्वों से दूरी रखने और सोशल मीडिया की अच्छाई के बारे में बताया।

- सक्रिय अपराधियों, गैंगस्टरों को फॉलो, लाइक करने पर सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी। अपराधी या उसके सोशल मीडिया एकाउंट्स तथा सोशल मीडिया पर साम्प्रदायिक, आपराधिक या हथियार सहित पोस्ट डालने की सूचना करीब पुलिस थाने पर दें। जिससे तत्काल ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो सके।
- मनोज कुमार, पुलिस अधीक्षक धौलपुर