3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जूनियर पुरुष वर्ग में अजमेर और महिला में जोधपुर टीम रही विजेता

भगवान परशुराम सेवा सदन सभागार में 13वीं राजस्थान राज्य जूनियर, सब जूनियर एवं मास्टर पुरुष एवं महिला क्लासिक पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता संपन्न हुई। राजस्थान राज्य जूनियर पुरुष वर्ग में अजमेर टीम ने टीम चैंपियनशिप का खिताब जीता। वही अलवर टीम उप विजेता रही। जबकि जूनियर महिला वर्ग में जोधपुर ने टीम चैंपियनशिप का खिताब जीता और बीकानेर टीम उपविजेता रही।

2 min read
Google source verification
जूनियर पुरुष वर्ग में अजमेर और महिला में जोधपुर टीम रही विजेता Ajmer team was the winner in junior men's category and Jodhpur team in women's category

- 13वीं राजस्थान राज्य पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता संपन्न

धौलपुर. मचकुण्ड रोड स्थित भगवान परशुराम सेवा सदन सभागार में 13वीं राजस्थान राज्य जूनियर, सब जूनियर एवं मास्टर पुरुष एवं महिला क्लासिक पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता संपन्न हुई। राजस्थान राज्य जूनियर पुरुष वर्ग में अजमेर टीम ने टीम चैंपियनशिप का खिताब जीता। वही अलवर टीम उप विजेता रही। जबकि जूनियर महिला वर्ग में जोधपुर ने टीम चैंपियनशिप का खिताब जीता और बीकानेर टीम उपविजेता रही। उधर, जूनियर स्ट्रांग मैन ऑफ राजस्थान जयपुर के उमेश कुमार बुनकर बने। वहीं जूनियर स्ट्रांग वूमैन ऑफ राजस्थान भीलवाड़ा की पूजा गुर्जर बनी। राजस्थान राज्य सब जूनियर प्रतियोगिता के बालक वर्ग में अलवर टीम विजेता रही। जबकि बीकानेर टीम उप विजेता रही। सब जूनियर बालिका वर्ग में बीकानेर टीम विजेता एवं अलवर टीम उपविजेता रही है। सब जूनियर बालक वर्ग में बेस्ट लिफ्टर भीलवाड़ा के सुनील सुखवाल को घोषित किया गया। वहीं सब जूनियर बालिका वर्ग में बेस्ट लिफ्टर जयपुर की आकांक्षा कुमावत को घोषित किया गया। प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य समारोह के अध्यक्षता भगवान परशुराम ट्रस्ट के अध्यक्ष पी सी बोहरा रहे। अतिथियों ने सभी पदक विजेता खिलाडिय़ों को मैडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम में अतिथि नगर परिषद धौलपुर के पूर्व सभापति रितेश शर्मा और सभापति प्रतिनिधि निशांत चौधरी एवं स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष मोहन वर्मा, पावरलिफ्टिंग इंडिया के उपाध्यक्ष विनोद साहू एवं पंकज त्यागी रहे।

आयोजन सचिव आकाश शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में जूनियर पुरुष वर्ग में 53 किलोग्राम भार वर्ग में भरतपुर के दरब सिंह ने स्वर्ण, दौसा के प्रदीप बैरवा ने रजत व भरतपुर के गौरव मीणा ने कांस्य पदक हासिल किया। वहीं, 59 किलोग्राम भार वर्ग में अजमेर के अरविंद ने स्वर्ण, दौसा के कमल सैनी ने रजत व अजमेर के देव दर्शन नैना ने कांस्य पदक जीता। 66 किलोग्राम भार वर्ग में अजमेर के नितिन ने स्वर्ण, भीलवाड़ा के मोहम्मद मोहसिन ने रजत व अलवर के यश सैनी ने कांस्य पदक जीता। 74 किलोग्राम भार वर्ग में डीग के युवराज सिंह ने स्वर्ण, दौसा के दशरथ सिंह ने रजत व जयपुर के राहुल कुमावत ने कांस्य पदक जीता हासिल किया। 83 किलोग्राम भार वर्ग में अलवर के विष्णु जादौन ने स्वर्ण, अजमेर के मनीष चौधरी ने रजत व अलवर के ही चेतन खंडेलवाल ने कांस्य पदक जीता। 93 किलोग्राम भार वर्ग में जयपुर के उमेश कुमार बुनकर ने स्वर्ण पदक, अजमेर के विजय कुमार वैष्णव ने रजत पदक व जोधपुर के मोहम्मद अब्दुल कलाम ने कांस्य पदक जीता। 105 किलोग्राम भार वर्ग में टोंक के जयक्रीत सिंह ने स्वर्ण, धौलपुर के विनय कुमार त्यागी ने रजत व जयपुर के हिमांशु मिश्रा ने कांस्य पदक जीता। 120 किलोग्राम भार वर्ग में श्रीगंगानगर के योगेंद्र सिंह ने स्वर्ण, जयपुर के अभय प्रताप सिंह ने रजत व जोधपुर के भुवनेश सांखला ने कांस्य पदक जीता। वहीं, 120 किलो से अधिक भार वर्ग में श्री गंगानगर के कृष्ण व्यास ने स्वर्ण पदक व अलवर की जितेंद्र शर्मा ने रजत पदक जीता हासिल किया। जूनियर महिला वर्ग में 43 किलोग्राम भार वर्ग में दौसा की लीना देवतवाल ने स्वर्ण पदक, अलवर की प्रियांशी राजपूत ने रजत व अजमेर की पिंकी सैनी ने कांस्य पदक जीता हासिल किया।

राजस्थान राज्य पावरलिफ्टिंग संघ के संयुक्त सचिव अभिषेक शर्मा ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता के आधार पर राजस्थान टीम का चयन किया जाएगा। चयनित टीम अगले माह कोल्हापुर में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेगी।

Story Loader