
- शहर में आरएसी लाइन के पास की घटना
धौलपुर. शहर में निहालगंज थाना क्षेत्र में ठगी की वारदात का मामला सामने आया है। ऑटो चालक और उसके दो साथियों ने महिला को झांसे में लेकर सोने के जेवर उतरवा कर भाग निकले। ऑटो सवार युवकों ने महिला को गहने चोरी होने की बात कहते हुए गहने संभाल कर रखने की बात कही। महिला ने जेवर रूमालनुमा कपड़े में रखे हुए और जिसे ऑटो सवार लेकर चंपत हो गए।
पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बबीता पत्नी बन्टी निवासी दिनकटा बसेड़ी शुक्रवार करीब 12 बजे बसेड़ी गैस एजेंसी के पास से हरे-पीले रंग के ऑटो में बैठकर धौलपुर आ रही थी। रास्ते में ऑटो चालक ने दो युवकों को भी वाहन में बिठा लिया।
रिपोर्ट में बताया कि धौलपुर पहुंचने पर बस स्टैंड के सामने धर्मेन्द्र डेयरी के पास पुल के नीचे आरएसी लाइन के निकट ऑटो चालक ने उसे उतारने की बात कही। इसी दौरान ऑटो चालक और साथ बैठे युवकों ने उसे झांसा देते हुए कहा कि यहां चोरी का खतरा है, इसलिए अपने जेवर सुरक्षित बांध लो। आरोप है कि युवकों ने अपने पास से एक रूमाल दिया और महिला के दो सोने की अंगुठियां, सोने की झुमकी रूमाल में बंधवाकर कई गांठें लगा दीं। उसके बाद महिला को जो रूमाल वापस दिया। उसमें केवल कागज भरा हुआ मोबाइल कवर था और जेवर गायब थे।
महिला को जैसे ही ठगी का अहसास हुआ, तो शोर मचाया और आसपास के लोगों से मदद की गुहार लगाई। लेकिन तब तक ऑटो चालक दोनों युवकों के साथ मौके से फरार हो गए। निहालगंज पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
+
Published on:
20 Feb 2026 07:04 pm
बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
