20 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ग्रामीण क्षेत्रों में वरदान साबित हो रही मेडिकल मोबाइल यूनिट

dholpur, सरमथुरा. गांव-गांव में उपचार देने के लिए एक संस्था ने सरमथुरा ब्लॉक के 66 गांवों में मेडिकल मोबाइल यूनिट सेवा शुरू की है। गांव-गांव जाने वाली वैन घर बैठे मरीजों की जांच कर उन्हें उपचार दे रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में मेडिकल मोबाइल यूनिट जनता के लिए लाभकारी साबित हो रही है। गांव ददरौनी […]

less than 1 minute read
Google source verification
ग्रामीण क्षेत्रों में वरदान साबित हो रही मेडिकल मोबाइल यूनिट Medical mobile units are proving to be a boon in rural areas

dholpur, सरमथुरा. गांव-गांव में उपचार देने के लिए एक संस्था ने सरमथुरा ब्लॉक के 66 गांवों में मेडिकल मोबाइल यूनिट सेवा शुरू की है। गांव-गांव जाने वाली वैन घर बैठे मरीजों की जांच कर उन्हें उपचार दे रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में मेडिकल मोबाइल यूनिट जनता के लिए लाभकारी साबित हो रही है।

गांव ददरौनी में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। शिविर के दौरान डॉ. दिनेश बराला ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर स्वास्थ्य जांच की गई साथ ही उन्होंने बदलते मौसम के कारण होने वाली बीमारियों जैसे खांसी, जुकाम, एलर्जी, दाद एवं बुखार के बारे में जानकारी देते हुए ग्रामीणों को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि इन बीमारियों से बचाव के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखना, संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेना, स्वच्छ पानी का सेवन करना तथा समय-समय पर हाथ धोना अत्यंत आवश्यक है। शिविर में फार्मासिस्ट वारिश खान ने जरूरतमंद ग्रामीणों को नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया। शिविर द हंस फाउंडेशन के तत्वावधान में हुआ। ब्लॉक में 5 जनवरी से मेडिकल मोबाइल यूनिटों की शुरुआत की गई थी। तीन मेडिकल मोबाइल यूनिटों ने 66 गांवों में करीब 2500 रोगियों का उपचार किया गया था। मेडिकल मोबाइल यूनिट में रोगियों की बीपी, सुगर व हीमोग्लोबिन की जांच की गई। योजना का सबसे अधिक फायदा बुजुर्ग महिला व वृद्ध लोगों सहित बच्चों को मिल रहा है।