9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर के बाहर खड़े जीजा-साले को बजरी लदे ट्रेक्टर-ट्रॉली ने कुचला, साले की मौत…देखें वीडियो

- गंभ्ीार रूप से घायल जीजा को जयपुर किया रैफर - ग्रामीणों ने पुलिस पर भी टक्कर मारने का लगाया आरोप - हाइवे से सटे गांव कांकरई की घटना

2 min read
Google source verification
 Brother-in-law and brother-in-law standing outside the house were crushed by a tractor-trolley laden with gravel, brother-in-law died...watch video

घर के बाहर खड़े जीजा-साले को बजरी लदे ट्रेक्टर-ट्रॉली ने कुचला, साले की मौत...देखें वीडियो

dholpur, बाड़ी. अवैध चंबल बजरी लदे ट्रेक्टर-ट्रॉली ने शनिवार दोपहर थाना बाड़ी सदर अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 11बी पर टोल टैक्स स्थित गांव कांकरई में घर के पास खड़े दो जीजा-साले को कुचल दिया। हादसे में ***** मनकुश मीणा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे बाड़ी सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां से उसे रैफर कर दिया। युवक को परिजन जयपुर ले गए। उधर, घटना से गुस्साएं ग्रामीणों ने हाइवे पर प्रदर्शन कर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाइश की लेकिन जाम जारी। पुलिस अधिकारियों ने बाद में कार्रवाई का भरोसा दिया जिस पर देर शाम 7.30 बजे खुल गया। उधर, घटना को लेकर मामला दर्ज कराया है।

इसमें बताया कि शनिवार दोपहर करीब 1 बजे अवैध चंबल बजरी से लदा ट्रेक्टर-ट्रॉली गांव के अंदर घुस आया। यहां घर के आगे खड़े मनकुश मीणा पुत्र बच्चू सिंह मीणा तथा उसके जीजा अखिलेश को कुचल कर ट्रेक्टर-ट्रॉली चालक भाग निकला। हादसे में मनकुश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रेक्टर का पीछा कर पुलिस गाड़ी भी गांव आ पहुंची। आरोप है कि पुलिस टीम ट्रेक्टर-ट्रॉली का पीछा कर रही थी, जिसकी वजह से ट्रेक्टर गांव के अंदर में घुस आया और कुचलते हुए भाग गया। ग्रामीणों ने ट्रेक्टर चालक के साथ पुलिस प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाए। कहना था कि ट्रेक्टर के कुचले जाने के बाद पुलिस की जीप ने भी युवक को टक्कर दी। जाप्ते में पुलिस के तीन वाहन शामिल थे। ट्रेक्टर चालक बने सिंह गांव निजामपुर एवं दो अन्य साथी भी शामिल होना बताया है। उधर, घटना के बाद चालक ट्रेक्टर-ट्रॉली को छोडकऱ भाग निकला।

ग्रामीणों ने लगाया हाइवे किया जाम, समझाइस पर खुला रास्ता

हादसे में एक युवक की मौत से गुस्साएं ग्रामीणों ने हाइवे 11बी जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। हाइवे पर जाम की सूचना पर स्थानीय आला अधिकारियों के साथ भारी पुलिस जाप्ते के साथ पहुंचे और समझाइश की। मौके पर एएसपी देवेन्द्र सिंह राजावत, थाना सदर प्रभारी विजय सिंह छोंकर समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों के सख्त कार्रवाई का भरोसा देने पर शाम करीब 7.30 बजे जाम खुल गया।

तंग गलियों में घुसते हैं बजरी लदे वाहन

अवैध चंबल रेता परिवहन से यह क्षेत्र में पहली घटना नहीं है। आएदिन ये वाहन शहर और ग्रामीण इलाके में घुस आते हैं और हादसा कर भाग निकलते हैं। अवैध चंबल बजरी परिवहन में लगे लोग और माफिया को पुलिस का कतई भय नहीं है। ये आसानी से दिनभर तंग गलियों में घुसकर निकल जाते हैं। टे्रक्टर-ट्रॉली लोगोंं के घर, मकान, प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचाने से भी नहीं चूक रहे हैं।

- पुलिस को सूचन मिली कि गांव कांकरई के पास एक ट्रेक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार युवकों को कुचल दिया है। जिस पर पुलिस जाप्ता तुरंत मौके पर पहुंचा और घायलों को बाड़ी अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे जयपुर रैफर किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- देवेन्द्र ङ्क्षसह राजावत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडीएफ) बाड़ी