12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मातम में बदली खुशियां, बहन का लग्न चढ़ाकर लौट रहे भाई की सड़क हादसे में मौत

बहन का लगन चढ़ाकर वापस बाइक से आगरा लौट रहे दो युवक राजाखेड़ा बाइपास ओवरब्रिज पर हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां एक को मृत घोषित कर दिया।

less than 1 minute read
Google source verification
photo1676352592.jpeg

धौलपुर @ पत्रिका. बहन का लगन चढ़ाकर वापस बाइक से आगरा लौट रहे दो युवक राजाखेड़ा बाइपास ओवरब्रिज पर हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है। उधर, घटना की सूचना मिलने पर परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों ने बताया कि जयप्रकाश (23) पुत्र राजवीर जाटव निवासी जगनेर जिला आगरा की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि हादसे में गौतम पुत्र नारायण सिंह जाटव निवासी बिधौली जगनेर गंभीर घायल हो गया।

यह भी पढ़ें : राजस्थान रोडवेज बस की टक्कर से ट्रैक्टर के हो गए दो टुकड़े

दोनों युवक आगरा से पथरौला गांव में लगुन टीका लेकर आए थे। लगन चढ़ाने के बाद दोनों बाइक से आगरा जा रहे थे। इस दौरान राजाखेड़ा बाइपास ओवरब्रिज पर पीछे से आए अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अनियंत्रित होकर बाइक ओवरब्रिज से नीचे गिर गई। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सक ने जयप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। जबकि गौतम को भर्ती कराया, जहां से उसे रैफर कर दिया।

यह भी पढ़ें : 2 माह के जुड़वा बच्चों को दादी के पास छोड़ तुर्की में भूकंप पीड़ितों की जान बचा रही राजस्थान की सुषमा
उधर, पुलिस ने सोमवार सुबह मृतक का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।