
अग्रकुल प्रवर्तक और समाजवाद के प्रणेता की मनाई जयंती, निकाली महाराज अग्रसेन जयंती शोभायात्रा
अग्रकुल प्रवर्तक और समाजवाद के प्रणेता की मनाई जयंती, निकाली महाराज अग्रसेन जयंती शोभायात्रा
धौलपुर. अग्रकुल प्रवर्तक और समाजवाद के प्रणेता महाराज अग्रसेन की जयंती पर सोमवार को शहर में शोभायात्रा निकली। 18 घोड़ों पर गोत्र स्वरूप राजकुमार चले। ढोल-नगाड़ों के साथ बैंडबाजों की स्वर लहरियों के बीच महाराजा की भव्य झांकी निकली। इस पर पुष्प वर्षा लोगों ने अभिनंदन किया। कार्यक्रम के संयोजक सुरेश गुप्ता ने बताया कि शोभायात्रा गंज पुराना शहर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई स्टेशन रोड स्थित अग्रसेन सेवा सदन पहुंची।
महाराज अग्रसेन के 5176वें जन्मोत्सव के अवसर पर श्रीअग्रसेन जयंती महोत्सव समिति के संयोजन में श्रीअग्रवाल समाज संस्थान तथा अग्रवाल समाज शहर के संयुक्त तत्वावधान में धौलपुर नगर के अग्रवंशीयों ने महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा का आयोजन किया।
मीडिया प्रभारी अतुल अग्रवाल ने बताया कि शोभा यात्रा टाउनचौकी से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्ग हॉस्पिटल रोड, सराय गजरा, लाल बाजार, धूलकोट, संतर रोड, गडरपुरा होते हुए स्टेशन रोड स्थित अग्रसेन सेवा सदन पर समापन हुआ। शोभायात्रा में 14 झांकियां, पांच बैंड और ढोल के साथ बड़ी संख्या में अग्रवंशी शामिल हुए। शोभा यात्रा की शुरुआत सुरेश गुप्ता संयोजक, केके अग्रवाल सह संयोजक तथा अखिलेश गोयल कोषाध्यक्ष की ओर से महाराज अग्रसेन की आरती के साथ हुई।
यह रहे शामिल
शोभायात्रा में प्रदेश अध्यक्ष गिरीश गर्ग, राष्ट्रीय मंत्री पीसी मंगल, उपाध्यक्ष अग्रवाल महासमिति ऋषि मित्तल, अग्रवाल समाज संस्थान अध्यक्ष मोहनलाल, अग्रवाल समाज शहर अध्यक्ष अनिल बाबू गोयल, अग्रवाल समाज संस्थान मंत्री उत्तम चंद गोयल, अग्रवाल समाज शहर मंत्री विनोद अग्रवाल, राजकुमार सिंघल, कपिल अग्रवाल, दिनेश गोयल, शिवशंकर गर्ग, धांधूराम मंगल, राकेश गर्ग, प्रवीण गोयल, मुकेश बंसल, गौरीशंकर, ओम प्रकाश, नेमीचंद, रजत, हनी, अजय बंसल, मुन्नालाल गोयल, राजीव सिंघल, राजेश, विष्णु, कमल, पीयूष आदि समाज के व्यक्ति मौजूद रहे।
सम्मान समारोह आज
मंगलवार को अग्रसेन सेवा सदन में अग्रसेन सहभोज तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम व सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।
Published on:
26 Sept 2022 08:22 pm
बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
