धौलपुर, शहर के कोतवाली थाना इलाके के बसईनीम गांव के पास बीती रात को रेत माफियाओं ने खेत मालिक युवक के साथ लाठियों से जमकर मारपीट कर दी। जिससे युवक घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल धौलपुर में भर्ती कराया गया है। इस दौरान रेत माफियाओं ने युवक की बाइक को भी तोड़ दिया।
चंबल बजरी माफियाओं ने खेत मालिक युवक के साथ की लाठियों से जमकर मारपीट
धौलपुर। धौलपुर शहर के कोतवाली थाना इलाके के बसईनीम गांव के पास बीती रात को रेत माफियाओं ने खेत मालिक युवक के साथ लाठियों से जमकर मारपीट कर दी। जिससे युवक घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल धौलपुर में भर्ती कराया गया है। इस दौरान रेत माफियाओं ने युवक की बाइक को भी तोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक रामविलास पुत्र भवूति गुर्जर निवासी बसईनीम धौलपुर बीती रात को गांव के पास ही अपने खेत में खड़ी सरसों की फसल की रखवाली करने सो रहा था। इस दौरान अवैध चंबल रेता से भरे 8-10 ट्रैक्टर ट्रॉली आए और सरसों की खड़ी फसल में से होकर ट्रैक्टर ट्रॉली निकलने लगे। जिसका युवक रामविलास ने विरोध किया तो रेत माफियाओं ने लाठी-डंडों से मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। साथ ही रेत माफियाओं ने युवक की बाइक को भी तोड़ दिया। रेत माफियाओं की मारपीट से गंभीर रूप से घायल हुए युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल धौलपुर में भर्ती कराया गया है। वहीं परिजनों की ओर से घटना की तहरीर कोतवाली थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने युवक का मेडिकल करा दिया है और कानूनी कार्रवाई कर रही है।