
वंदे भारत ट्रेन पर बच्चों ने फेंका पत्थर, कोच का कांच क्षतिग्रस्त
धौलपुर. झंासी से आगरा की तरफ देर शाम जा रही वंदे भारत ट्रेन में जाजऊ-मनियां रेल सेक्शन के बीच ट्रेक के पास खेल रहे बच्चों ने पत्थर फेंक दिया, जिससे ट्रेन के एक कोच का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना पर आरपीएफ दस्ता रात में गांव पहुंचा और जानकारी ली। मालूम हुआ कि ट्रेक के पास दो नाबालिग बच्चे खेल रहे थे, जिन्होंने गलती से पत्थर फेंक दिया। बाद में इन नाबालिगों की चाइल्ड लाइन की तरफ से काउंसलिंग कर इस तरह की हरकत पुन: नहीं करने के लिए समझाइश की गई।
बताया जा रहा है कि झांसी की तरफ से वंदे भारत ट्रेन आगरा की ओर जा रही थी। धौलपुर स्टेशन निकलने के बाद मनियां व जाजऊ रेल सेक्शन के बीच ट्रेक के पास खेल रहे बच्चों ने पत्थर फेंक दिया जो ट्रेक के कोच में जा लगा। इससे एक कोच का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। इसकी सूचना आगरा आरपीएफ ने धौलपुर को दी। जिस पर धौलपुर आरपीएफ आउट पोस्ट प्रभारी वीके पचौरी मय जाप्ते मनियां क्षेत्र में पहुंचे और जानकारी की। जिस पर मालूम हुआ कि दो नाबालिग बच्चों ने खेलते हुए पत्थर मार दिया था। जिसके बाद पुलिस ने नाबालिग होने पर उनके परिजनों को समझाया। इसके बाद धौलपुर चाइल्ड लाइन के साथ कांउसलिंग कराई। बच्चों की उम्र दस साल से कम थी। घटना में कोई प्रकरण दर्ज नहीं हुआ है।
गांव-गांव आरपीएफ कर रहा जागरुक
आरपीएफ की ओर से रेलवे ट्रेक के आसपास रह रहे ग्रामीणों के बीच पहुंचकर धौलपुर आउट पोस्ट उपनिरीक्षक महेन्द्र पाल समेत अन्य कार्मिक लगातार समझाइश कर रहे हैं। साथ ही किसी को रेलवे ट्रेक के पास नहीं जाने की हिदायत दे रहे हैं। जिससे किसी के साथ कोई दुर्घटना न हो। वहीं कोई भी ट्रेक के पास अपने जानवर लेकर ना पहुंचे ट्रेन के आते समय उसके हॉर्न बजने के कारण जानवर इधर-उधर भागते हैं। जिससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है।
Published on:
28 Jul 2023 11:20 am
बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
