2 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस के मण्डल अध्यक्ष की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात …देखें वीडियो

धौलपुर. जिले के मनियां कस्बे में शुक्रवार शाम बाइक सवार अज्ञात जनों ने कांग्रेस के मांगरोल अध्यक्ष महताब गुर्जर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना से कस्बे में हडक़ंप मच गया।

less than 1 minute read
Google source verification
Congress Mandal President shot dead, incident captured in CCTV...watch video

कांग्रेस के मण्डल अध्यक्ष की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात ...देखें वीडियो

धौलपुर. जिले के मनियां कस्बे में शुक्रवार शाम बाइक सवार अज्ञात जनों ने कांग्रेस के मांगरोल अध्यक्ष महताब गुर्जर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना से कस्बे में हडक़ंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मण्डल अध्यक्ष को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, पुलिस ने हमलावरों की तलाश में इलाके में नाकाबंदी कराई लेकिन रात 8 बजे तक आरोपितों को सुराग नहीं लगा।

हालांकि, ग्रामीणों ने घटना की वजह चुनावी रंजिश होना बताया है। लेकिन पुलिस फिलहाल घटना की वजह स्पष्ट तौर पर नहीं बता पा रही है।जानकारी के अनुसार कांग्रेस के मांगरौल मण्डल अध्यक्ष महताब गुर्जर निवासी जलालपुर शाम करीब 5 बजे गांव से ट्रेक्टर-ट्रॉली लेकर मनियां कस्बा टैंट का सामान लेने आए हुए थे। बताया जा रहा है कि वह महताब ट्रॉली में सामान रखवा रहे थे। इस बीच दो से तीन बाइक पर अज्ञात जने और घेरकर ताबड़तोड़ महताब पर फायरिंग कर कर दी। जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद हमलावर मौके से भाग निकले। घटना से बाजार में हडक़ंप मच गया। सूचना पर मनियां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लहुलुहान महताब को जिला अस्पताल धौलपुर भिजवाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थाना प्रभारी अनिल जसौरिया, सीओ मनोज गुप्ता समेत अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचे और जानकारी ली।

- हमलावरों की फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हुई है। आरोपित बाइकों से आए थे। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है। घटना की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।- अनिल जसौरिया, थाना प्रभारी मनियां