9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फास्टैग के शिफ्टिंग चार्ज के विवाद ने पकड़ा तूल: बाइक सवारों ने टोलप्लाजा की फायरिंग

-सीसीटीवी कैमरे में फायरिंग की वारदात कैद, तीन राउंड फायरिंग एनएच 11 बी पर चिलाचोंद टोलप्लाजा

2 min read
Google source verification
फास्टैग के शिफ्टिंग चार्ज के विवाद ने पकड़ा तूल: बाइक सवारों ने टोलप्लाजा की फायरिंग Controversy over shifting charges of Fastag reached its peak: Bike riders opened fire at toll plaza

-सीसीटीवी कैमरे में फायरिंग की वारदात कैद, तीन राउंड फायरिंग

एनएच 11 बी पर चिलाचोंद टोलप्लाजा

dholpur, सरमथुरा. राष्ट्रीय राजमार्ग 11 बी पर स्थित चिलाचोंद टोलप्लाजा पर रात पौने नौ बजे करीब अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। बाइक सवार दो युवकों ने जान से मारने की नीयत से टोलकर्मियों पर तीन राउण्ड फायरिंग की। फायरिंग करने के बाद बदमाश भाग गए। घटना की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जिसका वीड़ियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। टोलप्लाजा के इंचार्ज ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ आंगई पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। थानाप्रभारी राम अवतार मीणा ने बताया कि रात को पौने नौ बजे करीब चिलाचौंद टोलप्लाजा पर बाइक सवार दो युवकों ने टोल बूथ पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दहशत फैला दी थी।

फायरिंग की सूचना मिलते ही चिलाचौंद टोलप्लाजा पर पहुंच कर वारदात की जानकारी लेकर सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए। टोल इंचार्ज द्वारा 2 से 3 राउंड फायर करने की बात कही जा रही थी। हालांकि अंधेरा होने के कारण बदमाशों की पहचान नहीं हो सकी थी। लेकिन पुलिस द्वारा बाइक सवार बदमाशों की तलाश करना शुरू कर दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि टोलकर्मियों से पूछताछ करने पर खुलासा हुआ कि दो घंटे पहले कार चालक व टोलकर्मियों में फास्टैग के शिफ्टिंग चार्ज को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि टोलकर्मी शिफ्टिंग चार्ज नहीं काटने का हवाला दे रहे थे। लेकिन विवाद को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। टोलप्लाजा इंचार्ज गौरीशंकर पुत्र ओमप्रकाश निवासी श्रीगंगानगर ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ फायरिंग कर जानलेवा हमले की लिखित तहरीर पुलिस थाना आंगई में दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि क्षेत्र में अफवाह फैल रही है कि अवैध वसूली को लेकर बदमाशों ने टोलप्लाजा पर फायरिंग कर दहशत फैलाई है। पुलिस ने ऐसी किसी वारदात की पुष्टि नहीं की है। आंगई पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

टोलकर्मियों में दहशत फैली, पुलिस से लगाई गुहार

टोलप्लाजा पर फायरिंग की वारदात देख टोलकर्मियों में दहशत फैल गई है। टोलकर्मियों ने बताया कि टोलप्लाजा पर टोलकर्मियों की सुरक्षा के लिए कोई प्रबंध नही है। जबकि पूर्व में टोलकर्मियों व ट्रक चालक में विवाद के कारण दो टोलकर्मियों की मौत हो गई थी। टोलकर्मियों ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

चिलाचौंद टोलप्लाजा पर अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी थी, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर ली है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है।

- राम अवतार मीणा, थानाप्रभारी आंगई