
crime news: भीख मांगने वाला बच्चा पहुंच गया बाल कल्याण समिति, फिर जो हुआ...देखें वीडियो
crime news: भीख मांगने वाला बच्चा पहुंच गया बाल कल्याण समिति, फिर जो हुआ...देखें वीडियो
- मुरैना के कैलारस से लाए बच्चे ने बाल कल्याण समिति को बताई आपबीती
- पुलिस ने कार्रवाई कर दो लोग पकड़े
- जिले में बड़ा मानव तस्करी रैकेट होने की आशंका
crime news: धौलपुर. दूर-दराज से बच्चों को बहला-फुसला कर लाने और उनसे दिनभर भीख मंगाने के मामले का खुलासा यहां धौलपुर में हुआ है। मानव तस्करी में शामिल ये लोग घर से भागने वाले या लावारिस बच्चों को निशाना बना कर अपने साथ ले आते हैं और उनसे दिनभर भीख मंगवाने का काम कराते हैं। इन लोगों के चंगुल से छूटे एक बालक ने यहां चाइल्ड लाइन के समक्ष अपनी पीड़ा रखी। चाइल्ड लाइन ने शनिवार को बच्चे को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। समिति सदस्य ब्रजेश मुखरैया पुरानी छावनी ने बताया कि बच्चे ने बताया कि मध्यप्रदेश में मुरैना के कैलारस से उसे दो व्यक्ति बहला-फुसला कर धौलपुर ले आए और यहां दिनभर भीख मंगाते हैं। इस पर समिति ने पुलिस के साथ कार्रवाई की। इस संबंध में बच्चे के बताए हुलिए के आधार पर नैरोगेज लाइन जिरौली फाटक के पास पुलिया के नीचे से राजा और कचड़ा नाम के दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुखरैया ने बताया कि जिले में मानव तस्करी से संबंधित बड़ा रैकेट होने से इनकार नहीं किया जा सकता है।
दिनभर मंगाते भीख, शाम को पीटते
बालक ने समिति को बताया कि दोनों व्यक्ति उससे दिनभर भीख मंगाते थे। शाम को दोनों उससे सारे पैसे छीन लेते थे। खाना मांगने पर कई बार मारपीट भी करते थे। सर्दी में गर्म कपड़े भी नहीं देते थे। बच्चों से पैसा लेने के बाद सारे पैसों की शराब पी जाते और बच्चे को फिर से भीख मांगने भेज देते।
बाइट, ब्रजेश मुखरैया, सदस्य, बाल कल्याण समिति, धौलपुर
Published on:
15 Jan 2022 07:45 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
