2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कुख्यात दस्यु ने दी प्रॉपर्टी कारोबारी को धमकी,बोला- सुबह तक कर हिसाब, नहीं तो बच्चों सहित तुझे ठोक दूंगा

एक लाख 15 हजार के इनामी दस्यु केशव गुर्जर ने बाड़ी के एक प्रॉपर्टी कारोबारी को वीडियो कॉल कर जान से मारने की धमकी दी है। आरोप है कि दस्यु ने कारोबारी को पिस्टल भी दिखाई।

2 min read
Google source verification
Dasyu Keshav threatened to property dealer in dholpur

धौलपुर/बाड़ी। एक लाख 15 हजार के इनामी दस्यु केशव गुर्जर ने बाड़ी के एक प्रॉपर्टी कारोबारी को वीडियो कॉल कर जान से मारने की धमकी दी है। आरोप है कि दस्यु ने कारोबारी को पिस्टल भी दिखाई। इसके बाद बुधवार सुबह डांग क्षेत्र के मदनपुर के जंगलों में पुलिस और केशव के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से करीब 25-25 राउंड फायरिंग हुई। हालांकि, केशव पुलिस के घेरे से निकल जंगलों में फरार हो गया।

पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी है। संतरास पाड़ा बाड़ी निवासी प्रॉपर्टी कारोबारी हरिओम गोस्वामी ने बाड़ी थाने में मामला दर्ज कराया है। गोस्वामी ने बताया कि उसके पुत्र निर्मेष के फोन पर 14 नवंबर को दोपहर 2.38 बजे एक वीडियो कॉल आई। जिसे उसने रिसीव किया तो उधर से कहा कि तेरे पिताजी फोन नहीं उठा रहे हैं, घर जाकर अपने पापा से बात करा।

यह भी पढ़ें : दस्यु केशव गुर्जर के तीन भाइयों और एक गुर्गे पर पांच-पांच हजार का इनाम

जब पुत्र ने पूछा कि आप कौन तो उसने कहा कि मैं दस्यु केशव गुर्जर हूं और समय रहते तेरे पापा ने दिनेश पंडित का हिसाब नहीं किया तो मैं तुझे और तेरे बाप दोनों को मार दूंगा। दस्यु ने वीडियो कॉल में पिस्टल भी दिखाई। उसी रात करीब 10.05 पर एक कॉल आई। जिस पर दस्यु केशव गुर्जर ने कहा कि अगर उसने सरदार व राजेश पंडित से खरीदे गए प्लॉट को लेकर दिनेश पंडित का हिसाब नहीं किया तो सुबह वह उसके पुत्रों तथा उसमें गोली मार देगा। ऐसा कह कर दस्यु ने फोन काट दिया।

बाड़ी के थाना प्रभारी का कहना है कि प्रॉपर्टी कारोबारी ने हमें 15 नवंबर को शिकायत दी। उसे तुरंत सुरक्षा मुहैया कराई है। वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग के आधार पर दस्यु के विरुद्ध 386 तथा 120 आईपीसी की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : डांग इलाके में एक लाख के इनामी दस्यु केशव गुर्जर गैंग और पुलिस के बीच मुठभेड़

दस्यु केशव गुर्जर को पकडऩे के प्रयास जारी हैं। बुधवार सुबह भी मदनपुर के जंगलों में दस्यु गिरोह के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है। दोनों ओर से करीब 25-25 राउंड फायरिंग हुई है। जल्द केशव और उसकी गैंग पुलिस की गिरफ्त में होगी।
- धर्मेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक, धौलपुर

Story Loader