4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाकालेश्वर मेले में आए 16 वर्षीय बालक का शव तालाब में मिला

धौलपुर. क्षेत्र के सरमथुरा कस्बा में शनिवार को महाकालेश्वर मेले के दौरान एक बच्चे मेले से गायब हो गया। जिसके बाद मेले में काफी खोजबीन की। लेकिन बच्चे का कुछ पता नहीं चला।

less than 1 minute read
Google source verification
 Dead body of 16 year old boy who had come to Mahakaleshwar fair found in pond

महाकालेश्वर मेले में आए 16 वर्षीय बालक का शव तालाब में मिला

धौलपुर. क्षेत्र के सरमथुरा कस्बा में शनिवार को महाकालेश्वर मेले के दौरान एक बच्चे मेले से गायब हो गया। जिसके बाद मेले में काफी खोजबीन की। लेकिन बच्चे का कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद शनिवार सुबह बच्चे का शव तालाब में तैरता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने मृत बच्चे का शव तालाब से निकालकर कब्जे में लिया। जिसके बाद पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

सरमथुरा थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार को महाकालेश्वर मेला चल रहा है। मेले में मध्य प्रदेश से आए लोग मेले लगाए हुए है। मेले में समीपवर्ती जिला मुरैना के कस्बा अंबाह निवासी अब्दुल रहमान का 16 वर्षीय पुत्र फरमान खान अचानक मेले से गायब हो गया। काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद शानिवार को उसका शव तालाब में तैरता मिला। वहीं पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।


Dead body of 16 year old boy who had come to Mahakaleshwar fair found in pond

Story Loader